बंगाल में एक दिन में 26 हजार से अधिक सैंपल टेस्ट, 3200 से अधिक हुए स्वस्थ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ता जा रहा महामारी कोरोनावायरस का संक्रमण रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। हालांकि इसे रोकने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग भी तत्पर है। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान कुल 26297 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 2905 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 98459 हो गई है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि 24 घंटे के दौरान 3208 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 70328 पर पहुंची है।

चिंता वाली बात यह है कि एक दिन में 41 लोगों की मौत हुई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। राज्य में अभी भी 26031 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। 24 घंटे में एक्टिव लोगों की संख्या 344 घटी है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान राज्य में रिकवरी रेट बढ़ कर 71.43 फ़ीसदी पर पहुंच गई है जो राहत की बात है।

अभी तक कुल 1132196 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 8.70 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसलिए अधिक संख्या में लोग भी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट 71 फ़ीसदी के पार है जो राष्ट्रीय औसत से बहुत ज्यादा है। अगर रिकवरी रेट में तेजी बरकरार रही तो जल्द ही बंगाल से महामारी का सफाया हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SBM, Canara Bank revise their fixed deposit interest rates, BFSI News, ET BFSI

Mon Aug 10 , 2020
State Bank of Mauritius has revised its interest rates on fixed deposits, that now range from 3.50% to 6.50% depending on the maturity period. For FDs with a tenure of 7-14 days, 15-30 days and 31-45 days, the lender will offer an interest rate of 3.50%, 3.75% and 4.25%, respectively. […]

Breaking News

Recent Posts