खास बातें
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,064 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 1,007 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से 15 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर 70 फीसदी पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 54,859 लोग इस वायरस से उबरे हैं, जो एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आ रही है और कुल मामलों का केवल 28.66 फीसदी ही सक्रिय मामले हैं। कोरोना से होने वाली मौत केवल दो फीसदी है और इसमें भी कमी देखी जा रही है। मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,15,075 पहुंच गई है। इसमें से 15,35,744 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6,34,945 है। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक भारत में 44,386 लोगों की मौत हुई है।
लाइव अपडेट
12:48 AM, 11-Aug-2020
लेबनान को कोविड-19 से उबरने के लिए भारत के तरफ से आवश्यक दवाइयां भेजीं गई है। टीएस तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने UNOCHA की बैठक में कहा कि हम इस संकट के समय में लेबनान के साथ हैं।
I expressed India’s solidarity with #Lebanon in the UNOCHA meeting today. India sent essential medicine for #COVID and is now rushing more medical, relief & humanitarian material: TS Tirumurti, Permanent Representative of India to UN
(file pic) pic.twitter.com/n8coyJHbtV— ANI (@ANI) August 10, 2020
12:14 AM, 11-Aug-2020
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में शनिवार को एक कोविड केयर सेंटर में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई थी। अब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रमेश अस्पताल के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में बिजली की मरम्मत की उचित जरूरतों की उपेक्षा की गई थी जिस वजह से यह घटना हुई।
Police arrested 3 officials of Ramesh Hospitals, Vijayawada for neglecting the pertinent needs of electrical repairs which could have in averted the accident: Andhra Pradesh CMO
At least 10 people died in the fire that broke out at a #COVID19 facility in Vijayawada on August 9.
— ANI (@ANI) August 10, 2020
11:41 PM, 10-Aug-2020
कर्नाटक के धारवाड़ में जिला कलेक्टर कार्यालय सील
कर्नाटक के धारवाड़ में पांच कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की वजह से जिला कलेक्टर कार्यालय को अगले दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। दफ्तर को सैनिटाइज भी किया जाएगा।
Dharwad District Collector office to be sealed for the next two days after five employees test positive for #COVID19. Sanitisation work to be done at the office: Dharwad Deputy Commissioner Nitesh Patil, Karnataka
— ANI (@ANI) August 10, 2020
10:52 PM, 10-Aug-2020
लेबनान की पूरी सरकार ने दिया इस्तीफा
बेरूत में हुए बम धमाके को लेकर लेबनान की पूरी सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही लेबनान की राजधानी बेरूत में बंदरगाह के पास जोरदार धमाका हुआ था। 2750 किलो के अमोनियम नाइट्रेट में हुए धमाके में भारी तबाही हुई थी और 160 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस धमाके में 5000 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही गई थी।
Lebanon government resigns amid outrage over Beirut blast: Reuters
— ANI (@ANI) August 10, 2020
10:46 PM, 10-Aug-2020
पश्चिम बंगाल में 2905 नए मामले
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2905 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 98,459 हो गई है। सक्रिय और डिस्चार्ज मामलों की कुल संख्या क्रमशः 26,031 और 70,328 है।
10:44 PM, 10-Aug-2020
भगवान कृष्ण की पोशाकों की बिक्री हुई कम
मथुरा: इस बार जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पोशाकें बनाने वाले कारीगर कम बिक्री से परेशान। एक कारीगर ने बताया, ‘हम ठाकुर जी की पोशाकें बनाते हैं। 22 साल से काम कर रहे हैं पर इतनी बुरी हालत कभी नहीं हुई। हमारे यहां ठाकुर जी की 1000 से लेकर लाखों रु. तक की पोशाकें बनती हैं।’
यूपी, मथुरा: इस बार जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पोशाकें बनाने वाले कारीगर कम बिक्री से परेशान। एक कारीगर ने बताया, “हम ठाकुर जी की पोशाकें बनाते हैं। 22 साल से काम कर रहे हैं पर इतनी बुरी हालत कभी नहीं हुई। हमारे यहां ठाकुर जी की 1000 से लेकर लाखों रु. तक की पोशाकें बनती हैं।” pic.twitter.com/FLhEDUdXys
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2020
09:35 PM, 10-Aug-2020
मणिपुर की भाजपा सरकार की जीत
मणिपुर की भाजपा सरकार ने विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास मत जीत लिया है। मतदान के दौरान सभी 28 भाजपा विधायक, और 16 कांग्रेस विधायक मौजूद थे। हालांकि कांग्रेस के आठ विधायक अनुपस्थित थे। विश्वास मत के बाद, कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया और सदन में कुर्सियां फेंक दीं।
Manipur BJP government has won trust vote by voice vote in the Assembly. All 28 BJP MLAs, and 16 Congress MLAs were present during voting. 8 Congress MLAs were absent. After the trust vote, Congress MLAs raised protest & threw chairs in the well of the House. pic.twitter.com/YBuhwCsvsj
— ANI (@ANI) August 10, 2020
09:22 PM, 10-Aug-2020
प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से बाहर आई रिया चक्रवर्ती
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और पिता तीनों प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से बाहर आए।
#SushantSinghRajput death case: Rhea Chakraborty’s brother Showik Chakraborty and her father also leave from Enforcement Directorate office in Mumbai after questioning. https://t.co/xnyGOTXVEq
— ANI (@ANI) August 10, 2020
09:13 PM, 10-Aug-2020
अमेरिका के बाल्टीमोर में तीन घरों में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी यहां कम से कम पांच लोग फंसे हैं।
A major explosion tore through a Baltimore (USA) neighbourhood, levelling several houses: Reuters
— ANI (@ANI) August 10, 2020
08:16 PM, 10-Aug-2020
दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर की हॉस्टल की छत से कूदने के बाद एक मेडिकल छात्र की मौत हो गई। पूछताछ चल रही है। उन्हें मनोरोग वार्ड में भर्ती किया गया था, वार्ड से एक घंटे की छुट्टी ली थी और कथित तौर पर छात्रावास की छत पर जाकर वहां से छलांग लगा दी. डीसीपी अतुल ठाकुर, साउथ दिल्ली
A medical student died during treatment at AIIMS Trauma Centre after he jumped off the roof of the hostel. Inquiry underway. He was admitted at Psychiatric ward, had taken one hour leave from the ward and allegedly came & jumped from the hostel roof: DCP South Atul Thakur. #Delhi
— ANI (@ANI) August 10, 2020
08:07 PM, 10-Aug-2020
महाराष्ट्र में कोरोना के 9181 नए मामले
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9181 नए मामले, 6711 डिस्चार्ज और 293 मौतें दर्ज की गई हैं। 147735 सक्रिय मामलों, 18050 मौतों और 358421 रिकवरी सहित मामलों की कुल संख्या 524513 हो गई है : राज्य स्वास्थ्य विभाग
07:31 PM, 10-Aug-2020
राहुल श्रीवास्तव बने मोल्दोवा के राजदूत
रोमानिया में भारत के मौजूदा राजदूत राहुल श्रीवास्तव, को मोल्दोवा का राजदूत बनाया गया है।
Rahul Shrivastava, presently Ambassador of India to Romania, has been concurrently accredited as the next Ambassador of India to Moldova, with residence in Bucharest. pic.twitter.com/FaSW51uEpG
— ANI (@ANI) August 10, 2020
07:11 PM, 10-Aug-2020
मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। इलाके में कुल मामलों की संख्या अब 2626 हो गई है जिनमें 79 सक्रिय मामले और 2289 डिस्चार्ज शामिल हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)
07:10 PM, 10-Aug-2020
आईएफएस वीरेंद्र कुमार पॉल केन्या में होंगे अगले उच्चायुक्त
आईएफएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार पॉल को केन्या में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।
06:42 PM, 10-Aug-2020
इडुक्की में पांच और शव बरामद, मरने वालों की संख्या 48 हुई
उधर मुख्यमंत्री ने कोझिकोड में हुए विमान हादसे पर जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में भर्ती हुए लोगों में 23 की हालत गंभीर है और तीन को वेंटीलेटर पर रखा गया है, इनके अलावा 81 लोग ठीक हुए हैं।
06:27 PM, 10-Aug-2020
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में पोलक-स्ट्रीट पर एक इमारत में आग लग गई है। इसके बाद राहत कार्य के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची है।
#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता में पोलक-स्ट्रीट पर एक इमारत में आग लगी। छह फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। अधिक जानकारी का इंतजार है। pic.twitter.com/ykOGWEp0UB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2020
06:11 PM, 10-Aug-2020
Puducherry Agriculture Minister R Kamalakannan (in file pic) has tested positive for #COVID19. He is admitted to Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research (JIPMER) there. pic.twitter.com/zP22SrmbxA
— ANI (@ANI) August 10, 2020
05:30 PM, 10-Aug-2020
कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा कोरोना से ठीक हुए
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कोरोना से ठीक होने के बाद बंगलूरु के मणिपाल अस्पताल से छुट्टी मिली। वे दो अगस्त को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
04:57 PM, 10-Aug-2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की शुरुआत की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ की शुरुआत करते हुए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सैन्य ताकतों को बढ़ाने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बतलाते हुए खुशी हो रही है कि हमने पहली बार 101 आइटम्स की ऐसी सूची निकाली है जो अब हम इंपोर्ट नहीं करेंगेI इस सूचि को हम नेगेटिव लिस्ट कहते हैं जिसमें सिर्फ छोटी आइटम्स ही नहीं बल्कि बड़ी और क्रिटिकल तकनीक वाले हथियार सिस्टम भी हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘आज, रक्षा मंत्रालय के डीडीपी, डीपीएसयू और ओएफबी द्वारा, मिलकर शुरू किए जा रहे ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ के उद्घाटन के अवसर पर, आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है। इस सप्ताह के दौरान होने वाली सभी गतिविधियां, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देंगी।
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh attends the inaugural session of ‘Atmanirbharta Saptah’ at South Block. pic.twitter.com/FR2WKT9JKl
— ANI (@ANI) August 10, 2020
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ का विज़न, इस महामारी के कठिन समय में, न केवल आर्थिक वृद्धी के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि उससे कहीं अधिक हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक विज़न है।
04:45 PM, 10-Aug-2020
योगी आदित्यनाथ ने शिशु, बाल एवं किशोर हेतु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम शुरू किए
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिशु, बाल एवं किशोर हेतु स्वास्थ्य कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘प्रदेश के 10 करोड़ नवजात शिशु से लेकर 1-19 वर्ष तक के सभी बालकों के बचपन को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तीन प्रमुख कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस, पीसीवी वैक्सीन का शुभारंभ, विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम’ आरंभ किए जा रहे हैं।
04:01 PM, 10-Aug-2020
संजय दत्त को अस्पताल से मिली छुट्टी
अभिनेता संजय दत्त को लीलावती अस्पताल से मिली छुट्टी। उन्हें आठ अगस्त को सांस नहीं ले पाने की शिकायत के बाद यहां भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
Actor Sanjay Dutt (in file pic) who was admitted to Lilavati Hospital on August 8 after he complained of breathlessness has been discharged: Lilavati Hospital, Mumbai
He announced on August 8 that his #COVID19 report was negative pic.twitter.com/jxSlBANOZ5
— ANI (@ANI) August 10, 2020
03:56 PM, 10-Aug-2020
छह राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की ऑनलाइन बैठक
दक्षिण-पश्चिमी मानसून और वर्तमान में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने छह राज्यों असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक की।
पीएमओ की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए एक स्थायी प्रणाली और पूर्वानुमान और चेतावनी प्रणाली में सुधार के लिए नई तकनीक के व्यापक उपयोग के लिए बेहतर समन्वय पर जोर दिया। इसके अलावा असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के गृह मंत्री ने अपने-अपने राज्यों में बाढ़ की स्थिति, बचाव के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एनडीआरएफ टीमों सहित केंद्रीय एजेंसियों के प्रयासों को समय पर तैनाती और लोगों को बचाने में शामिल होने की सराहना की।
03:46 PM, 10-Aug-2020
कोझिकोड में राहत कार्य करने वाले 600 लोग क्वारंटीन
कोझिकोड विमान हादसे के बाद राहत कार्य में लगे 600 लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से क्वारंटीन किया गया है। इसमें मल्लापुरम जिले के जिलाधिकारी के गोपालकृष्णन भी शामिल हैं। गौरतलब है कि कोझिकोड हवाईअड्डे पर हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
03:40 PM, 10-Aug-2020
रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की नई याचिका
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में मीडिया ट्रायल का आरोप लगाते हुए नए सिरे से याचिका दायर की है और कहा है कि अभिनेता की मौत के लिए उसे दोषी ठहराने का प्रयास किया जा रहा है।
03:15 PM, 10-Aug-2020
पाकिस्तान में बम धमाका, पांच की मौत
पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट बलूचिस्तान प्रांत के चमन शहर के हाजी निदा बाजार में हुआ। पुलिस ने कहा कि इस घटना में पांच लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
03:10 PM, 10-Aug-2020
कोझिकोड विमान दुर्घटना में घायल 56 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिली
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को कहा कि कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल 56 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था कि 149 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से 23 लोगों को छुट्टी मिल गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
03:06 PM, 10-Aug-2020
कोरोना से प्रभावित हुआ मूर्ति व्यापार
Maharashtra: Idol makers from Pune say #COVID19 has affected their businesses as they have not got orders for Ganesh idols ahead of Ganesh Chaturthi.
An idol maker says, “We don’t have any bookings. We are dependent on this festival but people are afraid of stepping out.” pic.twitter.com/xwSBeQIXxO
— ANI (@ANI) August 10, 2020
03:03 PM, 10-Aug-2020
तेलंगाना में फिर से खुले जिम
Telangana: Gyms reopen in Hyderabad as part of #Unlock3. A customer says, “We bring our own water bottles and towels. Only some people are allowed at a time and we are taking precautions against #COVID19.” pic.twitter.com/EIMANDhH86
— ANI (@ANI) August 10, 2020
03:00 PM, 10-Aug-2020
हाथियों के संरक्षण के प्रतिबद्ध है सरकार: जावड़ेकर
Human-elephant conflict is a serious challenge to elephant conservation. On the eve of #WorldElephantDay, we’re launching ‘Best Practices on Human-Elephant Conflict Management’ document, as we’re committed to the betterment of elephants: Union Environment Min Prakash Javadekar pic.twitter.com/jslXeFoGdF
— ANI (@ANI) August 10, 2020
02:55 PM, 10-Aug-2020
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का ममता को पत्र
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar writes a letter to CM Mamata Bannerjee, urging her to take steps to undo justice being done to West Bengal farmers.
The letter reads, “It is distressing to note that 70 lakh farmers continue to be denied benefits of PM-Kisan Samman Nidhi.” pic.twitter.com/Vs3Ow6CO9f
— ANI (@ANI) August 10, 2020
02:51 PM, 10-Aug-2020
जयशंकर ने कोझिकोड एयर क्रैश पर सहानुभूति संदेश को लेकर मालदीव, भूटान की सराहना की
External Affairs Minister S Jaishankar tweets expressing his appreciation to Foreign Ministers of Maldives, Bhutan, Bangladesh, Sri Lanka, Nepal, and Malaysia for their “messages of sympathy” over #KozhikodeAirCrash. pic.twitter.com/CUQciqk8ml
— ANI (@ANI) August 10, 2020
02:41 PM, 10-Aug-2020
औद्योगिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता हासिल करने में भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है रूस: भारत में रूस के दूत
Closely following India’s efforts in achieving industrial and technological self-reliance. Over the last 70 years, Russia remains India’s most trusted partner in reaching this goal: Nikolay Kudashev, Russia’s Envoy to India (file pic) pic.twitter.com/voIoWlISKf
— ANI (@ANI) August 10, 2020
02:38 PM, 10-Aug-2020
ईआईए केवल एक मसौदा, अंतिम अधिसूचना नहीं: प्रकाश जावड़ेकर
The reactions coming in protest of Environment Impact Assessment (EIA) draft are very premature. It is just a draft, not a final notification. We have recieved suggestions over it. We will consider them and then publish a final draft: Union Environment Minister Prakash Javadekar pic.twitter.com/vwgUd2Ag2K
— ANI (@ANI) August 10, 2020
02:36 PM, 10-Aug-2020
जेपी नड्डा ने 9 पार्टी जिला कार्यालयों का भूमि पूजन किया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 9 पार्टी जिला कार्यालयों का ‘भूमि पूजन’ किया। उन्होंने कहा, मैं कोविड-19 प्रबंधन के लिए तेलंगाना सरकार की निंदा करता हूं। आयुष्मान भारत योजना ने 55 करोड़ परिवारों को लाभ दिया लेकिन तेलंगाना सरकार ने इसे लागू न करके अपने लोगों को इससे वंचित रखा।
01:57 PM, 10-Aug-2020
पीएम मोदी ने देश में बाढ़ की समीक्षा की
Prime Minister Narendra Modi today took part in a video conference with the ministers of various states over the flood situation in the country.
Visuals from Bengaluru: Karnataka Home Minister Basavaraj Bommai, Revenue Minister R Ashok participated in the meeting. pic.twitter.com/v5amlEC00C
— ANI (@ANI) August 10, 2020
01:15 PM, 10-Aug-2020
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
01:13 PM, 10-Aug-2020
देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 15 लाख के पार
Active cases have reduced & currently comprise only 28.66% of the total positive cases. India has posted more than 9 lakh recoveries than the active cases (6,34,945).
Case Fatality Rate is 2% as on date and is steadily declining: Ministry of Health & Family Welfare https://t.co/OIYYJCnTI7— ANI (@ANI) August 10, 2020
12:57 PM, 10-Aug-2020
पुडुचेरी में कोरोना के 245 नए मामले सामने आए
पुडुचेरी में आज कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,624 हो गई है, जिसमें से 2,180 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 3,355 लोग इस वायरस से ठीक हुए हैं और 89 लोगों की मौत हुई है।
12:13 PM, 10-Aug-2020
ओडिशा में सामने आए 1528 नए मामले
1,528 new #COVID19 cases, 1,543 recoveries & 14 deaths reported in Odisha on 9th August. Total number of cases stands at 47,455 cases, including 15,334 actives cases, 31,784 recoveries and 286 deaths till date: State Health Department, Odisha
— ANI (@ANI) August 10, 2020
12:02 PM, 10-Aug-2020
गुजरात में मास्क नहीं लगाने पर 1000 रुपये का जुर्माना
The fine for not wearing the mask in Gujarat has been raised to Rs 1000 from August 11: Gujarat Chief Minister Vijay Rupani pic.twitter.com/8oBklIaFlB
— ANI (@ANI) August 10, 2020
11:33 AM, 10-Aug-2020
स्वप्ना सुरेश की जमानत याचिका खारिज
Kochi: Special NIA Court dismisses the bail petition of Swapna Suresh, an accused in #KeralaGoldSmuggling case, on the basis of the evidence & case diary.
Court said, ”There is prima facie evidence that Swapna Suresh was involved in gold smuggling.”
— ANI (@ANI) August 10, 2020
10:30 AM, 10-Aug-2020
तेलंगाना में कोरोना के 1256 नए मामले
1,256 new #COVID19 cases, 1,587 recoveries, and 10 deaths reported in Telangana on August 9, taking the total number of cases to 80,751, including 22,528 active cases, 57,586 recoveries and 637 deaths so far: Director of Public Health and Family Welfare, Telangana pic.twitter.com/nO3vj1Ll4O
— ANI (@ANI) August 10, 2020
09:51 AM, 10-Aug-2020
पिछले 24 घंटे में 62,064 नए मामले
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,064 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 1,007 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,15,075 पहुंच गई है। इसमें से 15,35,744 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6,34,945 है। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक भारत में 44,386 लोगों की मौत हुई है।
Single-day spike of 62,064 cases and 1,007 deaths reported in India, in the last 24 hours.
The #COVID19 tally rises to 22,15,075 including 6,34,945 active cases, 15,35,744 cured/discharged/migrated & 44,386 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/K3wcsEuAy5
— ANI (@ANI) August 10, 2020
09:33 AM, 10-Aug-2020
कल 4,77,023 नमूनों की जांच हुई
The total number of #COVID19 samples tested up to 9th August is 2,45,83,558 including 4,77,023 samples tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/GrQ6CNtYXn
— ANI (@ANI) August 10, 2020
09:28 AM, 10-Aug-2020
चेन्नई में आज से जिम खोले गए
Tamil Nadu:Gyms reopen in Chennai as part of #UNLOCK3.
Asian Powerlifting Championship gold medalist Arthi Arun says,”Sports community to be benefitted by this move. In Dec, we’ve Asian Championship in Indonesia.Due to lockdown, it’ll be a bigger challenge for me but I accept it” pic.twitter.com/dMTEpDRmyk— ANI (@ANI) August 10, 2020
08:36 AM, 10-Aug-2020
सिडनी में फंसे भारतीयों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ विमान
#VandeBharatMission continues to bring home stranded Indian Nationals. It has facilitated the travel of over a million stranded Indian nationals so far. Another Special flight, AI- 301 Sydney-Delhi sector left Sydney airport today: Consulate General of India, Sydney pic.twitter.com/Iq9EFYZkPN
— ANI (@ANI) August 10, 2020
08:27 AM, 10-Aug-2020
जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
Jammu & Kashmir: Abdul Hamid Najar, district president of Budgam BJP Other Backward Class (OBC) Morcha, was shot at by terrorists yesterday, has succumbed to his injuries.
— ANI (@ANI) August 10, 2020
08:24 AM, 10-Aug-2020
कैपिटल हिल के बाहर चीन के खिलाफ प्रदर्शन
Washington DC: Indian Americans, along with members of Vietnamese American and Tibetan communities protest against China, outside Capitol Hill. pic.twitter.com/3kDfDMIrVo
— ANI (@ANI) August 10, 2020
07:51 AM, 10-Aug-2020
भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 लाख के पार
India’s #COVID19 recoveries cross the 15 lakh mark. Infection still remains concentrated in 10 states that contribute more than 80% of the new cases: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/0sYYaolYoC
— ANI (@ANI) August 10, 2020
07:09 AM, 10-Aug-2020
मिजोरम: अब तक 620 संक्रमित
The number of COVID-19 cases reaches 620 in Mizoram; active cases stand at 322: Directorate of Information & Public Relations, Mizoram pic.twitter.com/gzNIQ6Zsii
— ANI (@ANI) August 10, 2020
06:16 AM, 10-Aug-2020
तमिलनाडु: कोरोनायोद्धा गणेश की प्रतिमा बनाई
कोयम्बटूर के एक कलाकार राजा ने गणेश चतुर्थी के पर्व को देखते हुए एक ‘कोरोनावायरस योद्धा गणेश की मूर्ति’ बनाई है। उन्होंने कहा कि मैंने लोगों में कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस गणेश की मूर्ति बनाई है।
05:44 AM, 10-Aug-2020
पंजाब: नर्सों ने किया विरोध प्रदर्शन
लुधियाना में एक निजी अस्पताल की नर्सों ने रविवार को वेतन के भुगतान और काम के घंटों के प्रबंधन में अनियमितता को लेकर विरोध जताया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि प्रबंधन हमें पीपीई किट पहनकर दो शिफ्ट में काम करने के लिए बाध्य कर रहा है। जब हम एचआर के पास जाते हैं, तो वह हमें नौकरी जाने की धमकी देते हैं।
05:26 AM, 10-Aug-2020
जम्मू और कश्मीर: ट्यूलिप गार्डन में नई कोल्ड स्टोरेज सुविधा शुरू
श्रीनगर के इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में नई उच्च तकनीकी कोल्ड स्टोरेज की सुविधा शुरू हो गई है। गार्डन प्रभारी शेख अल्ताफ कहते हैं कि यह उच्च तकनीक वाला कोल्ड स्टोरेज है। हमने यहां प्रायोगिक आधार पर नमूने रखे हैं।
05:03 AM, 10-Aug-2020
हिमाचल प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली
कुल्लू के निरमंड इलाके में रविवार को पर्यावरण की रक्षा के लिए पुलिस के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गांजे की पौध को नष्ट किया। साथ ही पर्यारक्षण की शपथ ली। एक कार्यकर्ता ने कहा कि हमने आज लगाए गए पौधों की देखभाल करने की शपथ ली है।
04:00 AM, 10-Aug-2020
हरियाणा: पांच सौ बोतल शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
पलवल के मुंडकटी इलाके में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया और 500 बोतल शराब जब्त की है। पुलिस का कहना है कि शराब की तस्करी आगरा में की जा रही थी। आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
03:48 AM, 10-Aug-2020
दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दिल्ली पुलिस ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके तहत इंडिया गेट और कनॉट प्लेस जैसी जगहों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
03:42 AM, 10-Aug-2020
केरल: भारी बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी
क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण अलाप्पुझा में कुट्टनाड तालुक के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन ने 30 से अधिक राहत शिविर बनाए हैं, जहां प्रभावित लोगों को लॉरी और ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाया जा रहा है।
02:53 AM, 10-Aug-2020
दुनिया में संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के करीब पहुंची
कोरोना वोयरस का कहर पूरी दुनिया में लगातार जारी है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या 19,958,065 हो चुकी है और मृतकों का आंकड़ा 7 लाख के पार चला गया है। इनमें से अब भी 63 लाख से अधिक लोग सक्रिय हैं।
02:45 AM, 10-Aug-2020
शिवसेना कार्यकर्ताओं का कर्नाटक सरकार के खिलाफ धरना
Maharashtra: Shiv Sena workers staged a protest at Lalbagh in Mumbai against Karnataka government over the alleged removal of a statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj at a village in Belgaum district. Norms of social distancing were flouted during the protest. (09.08.2020) pic.twitter.com/UBFYvbuBua
— ANI (@ANI) August 9, 2020
02:15 AM, 10-Aug-2020
ओडिशा में पैसे उगाही के आरोप में तीन गिरफ्तार
ओडिशा के कालाहांडी जिले के जयपाटन इलाके में एक व्यक्ति से कथित रूप से पैसे उगाही के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। ये सभी कथित रूप से नक्सली बताए जा रहे हैं। इन सभी का कोरोना परीक्षण किया जाएगा।
Odisha: Three people arrested for allegedly extorting money from a person by posing as Naxals in Jaipatna area of Kalahandi district yesterday. Dharmagarh Sub-Divisional Police Officer (SDPO) LN Panda said, “They will be tested for COVID-19.” pic.twitter.com/E5kRno7Hyp
— ANI (@ANI) August 9, 2020
02:06 AM, 10-Aug-2020
केंद्र द्वारा उठाए गए सभी कदम मजदूर विरोधीः दिग्विजय सिंह
केन्द्रीय श्रम संगठन के एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र द्वारा उठाए गए सभी कदम मजदूर विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह साबित करना चाहती है कि सार्वजनिक क्षेत्र के पास कोई तकनीकी क्षमता नहीं है और इसलिए इसका निजीकरण किया जा रहा है।
Since 2014, all steps taken by them (Centre) are anti-labourer. They want to make public sector unviable in order to show that public sector has no technical competence, thus should be privatised: Congress leader Digvijaya Singh at ‘Satyagrah’ of ‘Kendriya Shram Sangathan'(09.08) pic.twitter.com/dEz3Iulk4S
— ANI (@ANI) August 9, 2020
01:17 AM, 10-Aug-2020
अबू धाबी से 64 यात्री भारत लौटे
संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी से 64 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट कल इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट पर लैंड की। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी यात्रियों की कोरोना जांच की।
Madhya Pradesh: An Air India flight carrying 64 Indians from Abu Dhabi, United Arab Emirates, landed at Devi Ahilya Bai Holkar Airport in Indore yesterday. District Health Department screened the passengers for COVID-19 upon their arrival. pic.twitter.com/VquR1A3tZ0
— ANI (@ANI) August 9, 2020
12:52 AM, 10-Aug-2020
भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का है लक्ष्यः गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर हमारी लड़ाई उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी की कोरोना के खिलाफ लड़ाई। हमें भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मिशन को पूरा करना है और हमारे पास वह क्षमता है। हमारे पास इसके लिए प्रतिभाशाली युवा और कुशल जनशक्ति है। उन्होंने यह बात व्यापारियों के एक समूह के साथ आभासी बातचीत के दौरान कही।
Our fight on economic front is as important as the fight against COVID-19. We have to accomplish the mission of making India a USD 5 trillion economy & we have that potential. We have young, talented & skilled manpower: Union Minister Nitin Gadkari (09.08.2020) pic.twitter.com/jLNu9CSkcC
— ANI (@ANI) August 9, 2020
उन्होंने आगे कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी के कारण 10 लाख करोड़ रुपये का बजट घाटा होगा। इसलिए हमें अर्थव्यवस्था में तरलता पर जोर देने की आवश्यकता है।
12:23 AM, 10-Aug-2020
वंदे भारत मिशन के तहत 6063 भारतीय देश लौटे
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं कोझिकोड दुर्घटना में मारे गए 18 लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ वंदे भारत मिशन को फिर से शुरू करने की सिफारिश करता हूं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना हमारे लिए एक सबक है और इससे हमें सीखने की जरूरत है। पुरी ने आगे कहा कि इस मिशन के तहत 6,063 भारतीय देश लौटे हैं।
I recommence #VandeBharatMission updates with tribute to 18 people who died in Kozhikode accident. Grace with which people of the town&the airport faced the tragedy is a lesson in human resilience&spirit. 6,063 Indians returned to the country y’day:Civil Aviation Minister HS Puri pic.twitter.com/8mgZJSsxi7
— ANI (@ANI) August 9, 2020
11:45 PM, 09-Aug-2020
Breaking News: भारत ने लेबनान को कोविड-19 से उबरने के लिए भेजी मदद
Cracking down on the illicit liquor trading and smuggling in Punjab, the Excise Department today seized 27,600 litres of chemicals containing spirit from premises of three firms in Mohali: State Information and Public Relations Department pic.twitter.com/vIsbtchKgr
— ANI (@ANI) August 9, 2020
