Gurugram Rohtak (Haryana) Coronavirus Cases/Unlock 2.0 Latest Update | Haryana Corona Cases District Wise Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Hisar Sirsa Yamunanagar | प्रदेश का पहला प्लाज्मा बैंक फरीदाबाद में बनेगा, सब कुछ ठीक रहा तो अगले 15 दिन में चालू होगा

  • फरीदाबाद के ईएसआई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनाया जाएगा
  • आईसीएमआर ने कॉलेज प्रबंधन को मंजूरी दी, अब एसओपी तैयार की जा रही

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 08:38 PM IST

पानीपत/फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ईएसआई मेकिल कॉलेज और अस्पताल में प्रदेश का पहला प्लाज्मा बैंक बनाया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले 15 दिन में प्लाज्मा बैंक चालू हो जाएगा। इसके लिए आईसीएमआर ने कॉलेज प्रबंधन को मंजूरी दे दी है। आईसीएमआर के दिशा निर्देश पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने स्टैंडर्ड अॉपरेटिंग प्रोसिजर तैयार करने के दिशा निर्देश दे दिए हैं। 

निजी अस्पताल में भर्ती मरीज भी ले सकेंगे
प्लाज्मा बैंक से निजी अस्पताल में भर्ती मरीज भी प्लाज्मा ले सकेंगे। अस्पताल के अधिकारी डॉ. एके पांडे का कहना है कि वे एसओपी तैयार कर रहे हैं। यह भी निर्धारित किया जा रहा है कि प्रति यूनिट प्लाज्मा की क्या दर होगी?

अब तक 282 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 282 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 208 पुरुष और 74 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 102, फरीदाबाद में 97, सोनीपत में 20, रोहतक में 12, करनाल में 8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी और अम्बाला में 5, भिवानी, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल में 3 तथा नूंह, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 18,690 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 6316, फरीदाबाद में 4926, सोनीपत में 1643, रोहतक में 829, अम्बाला में 392, पलवल में 386, भिवानी में 561, करनाल में 434, हिसार में 330, महेंद्रगढ़ में 337, झज्जर में 404, रेवाड़ी में 477, नूंह में 263, पानीपत में 288, कुरुक्षेत्र में 180, फतेहाबाद में 129, पंचकूला में 129, जींद में 135, सिरसा में 161, यमुनानगर में 124, कैथल में 122, चरखी दादरी में 89 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 14,106 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 5228, फरीदाबाद में 3849, सोनीपत में 1114, रोहतक में 533, अम्बाला में 332, पलवल में 285, भिवानी में 420, करनाल में 283, हिसार में 203, महेंद्रगढ़ में 245, झज्जर में 268, रेवाड़ी में 188, नूंह में 191, पानीपत में 158, कुरुक्षेत्र में 117, फतेहाबाद में 106, पंचकूला में 109, जींद में 93, सिरसा में 102, यमुनानगर में 100, कैथल में 91, चरखी दादरी में 56 ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Left and Congress come together in Bengal to celebrate Doctor’s Day

Wed Jul 8 , 2020
Former West Bengal Chief Minister and doctor Bidhan Chandra Roy’s birth anniversary, observed as National Doctor’s Day, came as an opportunity for the Left parties and the Congress in the State to come together and cement their electoral understanding. Leaders of the Left parties went to Bidhan Bhavan, the headquarters […]

Breaking News

Recent Posts