The metro train will pass through a height higher than the 8-storey building at Haiderpur Badli turn | हैदरपुर बादली मोड़ पर 8 मंजिला इमारत से भी अधिक ऊंचाई से गुजरेंगी मेट्रो ट्रेन

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • The Metro Train Will Pass Through A Height Higher Than The 8 storey Building At Haiderpur Badli Turn

दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेट्रो की सवारी करने वाले पैसेंजरों के लिए खुशखबरी है। मेट्रो में सफर करने वाले यात्री 28मीटर की ऊंचाई पर रोमांचक यात्रा का अनुभव करने वाले है। जनकपुरी वेस्‍ट-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर पर हैदरपुर बादली मोड़ के पास दिल्ली मेट्रो की ट्रेनें 8 मंजिला इमारत से भी अधिक ऊंचाई से गुजरेंगी। इतनी ऊँचाई पर सफर करना यह यात्रियों के लिए अद्भुत अनुभव होगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण का निर्माण के दौरान फेज 4 के तहत निर्माणाधीन जनकपुरी वेस्‍ट-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के निर्माण के दौरान हैदरपुर बादली मोड़ के पास 28 मीटर की ऊंचाई पर एक वायाडक्‍ट का निर्माण किया जाएगा।

धौला कुआं का 23.6 ऊंचाई का टूटेगा रिकॉर्ड
मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल धौलाकुआं में पिंक लाइन 23.6 मीटर की ऊंचाई पर रफ्तार भरती है। धौला कुआं दिल्ली में अबतक का सबसे ऊंचा वायाडक्‍ट था। जनकपुरी वेस्‍ट-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर पर हैदरपुर बादली मोड़ पर हैदरपुर वायाडक्ट के निर्माण के बाद यह रिकार्ड टूटने जा रहा है। अब हैदरपुर बादली मोड़ के पास ट्रेन लेवल की ऊंचाई 8 मंजिला इमारत से भी ऊंची होगी। ऐसे में यहां पर वायाडक्‍ट को सपोर्ट करने वाला पियर भी 25 मीटर का निर्मित होगा। यहां पर यलो लाइन समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर को क्रॉस करेगी जो करीब 18 मीटर की ऊंचाई पर है। ऐसे में इससे ऊंचा वायाडक्ट का निर्माण जरूरी था। दूसरे नंबर पर पिंक लाइन पर मयूर विहार फेज-1 सेक्शन 22मीटर का है। इसके बाद तीसरे नंबर पर कड़कडड़ूमा है जो 20 मीटर ऊंचा है। 28.92 किलोमीटर लंबे जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग कॉरीडोर मैजेंटा लाइन इस कॉरीडोर में 22 स्टेशन का निर्माण होगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

nation News : অসম পুলিশের DGP করোনা আক্রান্ত, রাজ্যে কোভিডের শিকার ২২০০ পুলিশকর্মী - assam dgp tests positive for coronavirus, over 2200 cops affected by virus

Tue Aug 11 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: অসমের ডিরেক্টর জেনারেল অফ পুলিশ (DGP) ভাস্কর জ্যোতি মহান্তি করোনাভাইরাসে আক্রান্ত হয়েছেন। সোমবার তাঁর কোভিড টেস্ট রিপোর্ট পজিটিভ আসে। অসম পুলিশের চিফ পাবলিক রিলেশনস অফিসার রাজীব সাইকিয়া সংবাদমাধ্যমকে জানান, কোভিড-১৯ টেস্ট পজিটিভ আসার পরেই অসম পুলিশের কর্তা বাড়িতে কোয়ারানটিনে রয়েছেন। ডিজিপি ভাস্কর জ্যোতি মহান্তির গাড়ির চালিকেরও […]

Breaking News

Recent Posts