Bihar Jawan Kundan Kumar Martyred Today as Indian Army Clash with China In Ladakh Border Galwan Valley | शहीद कुंदन के पिता ने कहा मेरा बेटा देश के लिए हुआ कुर्बान, दो पोते हैं उन्हें भी फौज में भेजूंगा

  • गालवन घाटी में हिंसक झड़प में सहरसा के जवान कुंदन कुमार शहीद
  • खबर मिलने के बाद कुंदन कुमार की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 05:15 PM IST

सहरसा. भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख के गालवन घाटी में हुई हिंसक झड़प में बिहार के सहरसा के जवान कुंदन कुमार शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कुंदन विशनपुर पंचायत के आरण गांव के रहने वाले थे। मंगलवार देर रात परिवार को इसकी सूचना मिली। खबर मिलने के बाद से कुंदन कुमार की पत्नी पति की फोटो हाथ में लिए बिलख-बिलख कर रो रही हैं। कुंदन दो बच्चों के पिता थे। 

शहीद जवान कुंदन के पिता निमिन्द्र यादव।

कुंदन के पिता निमिन्द्र यादव ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ। मेरे दो पोते हैं। उन दोनों को भी मैं देश की सेवा के लिए भेजूंगा। 

शहीद जवान कुंदन कुमार। (फाइल फोटो)

कुंदन की शादी मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरबा गांव की बेबी कुमारी से हुई थी। कुंदन की शहादत की खबर के बाद उनके घर पर लोग जुटने लगे। शहीद कुंदन कुमार के चाचा महेंद्र यादव ने कहा कि 2012 में कुंदन सेना में शामिल हुए थे। 2013 में शादी हुई। कुंदन के छह और चार साल के दो बेटे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Odisha's BJP MLA Madan Mohan Dutta passes away

Wed Jun 17 , 2020
Bhubaneswar: Bharatiya Janata Party’s Balasore Sadar MLA Madan Mohan Dutta died of a heart attack at a private hospital here on Wednesday, family sources said. He was 62. The legislator was suffering from several diseases, including kidney problems. Chief Minister Naveen Patnaik, Union ministers Dharmendra Pradhan and Pratap Chandra Sarangi […]

Breaking News

Recent Posts