- Hindi News
- National
- Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today
नई दिल्लीएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राहत इंदौरी के बेटे सतलज ने इस बात की जानकारी दी, बाद में खुद भी राहत इंदौरी ने इस बारे में ट्वीट किया।- फाइल फोटो
- देश में सोमवार को 887 लोगों की मौत हुई, अब तक 45 हजार 353 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है
- सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9 हजार 181 और फिर आंध्र प्रदेश में 7 हजार 665 संक्रमित मिले
मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इंदौर में उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहत इंदौरी के बेटे सतलज ने इस बात की जानकारी दी, बाद में खुद भी राहत इंदौरी ने इस बारे में ट्वीट किया।
कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ
दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँएक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.
— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) August 11, 2020
उधर, पुडुचेरी के दो कैबिनेट मंत्री कंडासामी और कमलकन्नन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा, ‘मैं इनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील करता हूं।
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 22 लाख 67 हजार 153 पहुंच गया है। राहत की बात है कि इसमें 15 लाख 81 हजार 640 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 24 घंटे में 53 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े। तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया। सोमवार को 5 हजार 914 नए मरीज बढ़े। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक है।


5 राज्यों को हाल
1. मध्यप्रदेश:
प्रदेश में सोमवार को 19 मरीजों की मौत हुई। मौतों का आंकड़ा 1015 पर पहुंच गया है। इनमें इंदौर-भोपाल में 564 मौतें हो चुकी हैं। अच्छी बात ये है कि 52 जिलों में से छह जिले डिंडोरी, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना और बालाघाट में एक भी मौत नहीं हुई है।
अभी कुल केस करीब 40 हजार हैं। इनमें पहले दस हजार केस 75 दिन में मिले थे, जबकि आखिरी 10 हजार सिर्फ 12 दिन में आ गए हैं। राज्य में कोरोना जांचें जिस तेजी से हो रही हैं, उससे केस जल्द सामने आ रहे हैं और रफ्तार यही रही तो 22 अगस्त तक कुल केस 50 हजार के पार निकल सकते हैं।

2. राजस्थान:
राज्य में सोमवार को अब तक के सबसे ज्यादा 1173 रोगी मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 53 हजार 670 हो गई। कोटा ने अब तक का अपना रिकॉर्ड तोड़ा और एक दिन में सबसे ज्यादा 264 रोगी मिले। डूंगरपुर में 3, बाड़मेर, जोधपुर और कोटा में 2-2, राजसमंद और पाली में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। भीलवाड़ा प्रदेश का 15वां जिला बन गया, जिसमें 1000 से अधिक रोगी हो गए हैं। अब तक प्रदेश में 39060 लोग ठीक हो चुके हैं।

3. बिहार.
राज्य में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही 14 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इस दोहरी चुनौती के बीच मरीजों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए वैशाली प्रशासन ने सोमवार से राघोपुर में नाव एंबुलेंस की व्यवस्था शुरू की है। इस नाव एंबुलेंस पर पीपीई किट में जांच दल के साथ एक डॉक्टर, एक असिस्टेंट के अलावा मेडिकल टीम रहेगी। इस पर स्ट्रेचर, बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा ,स्लाईन की सुविधा है।

नाव एंबुलेंस पर स्ट्रेचर, बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा ,स्लाईन की सुविधा है। मेडिकल टीम की 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।
इधर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 75346 कोरोना सैंपल की जांच की गई, जिसमें कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे समेत 3021 नए संक्रमित मिले हैं। इससे कुल संक्रमित मरीजों की बढ़कर 82 हजार 741 हो गई है। इनमें 54 हजार 139 ठीक हुए हैं।

4. महाराष्ट्र.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,181 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,24,513 पहुंच गई। राहत की बात यह है कि सोमवार को 6711 लोग ठीक हो गए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 3,58,421 हो गई। पिछले 24 घंटे में 293 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18,050 हो गई है।

5. उत्तरप्रदेश.
राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 26 हजार 722 पहुंच गया है। सोमवार को 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 4 हजार 197 नए मरीज बढ़े, जबकि 51 संक्रमितों की जान गई है। सबसे ज्यादा 9 मौत कानपुर नगर में हुई।

0