वैशाली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
- गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
- पड़ोसियों का कहना है कि महिला घरेलू कलह से परेशान थी और इसी के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया
बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार को एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद को आग लगा ली। महिला को महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना चांदपुरा थाना क्षेत्र के भीखनपुरा गांव की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
खुदकुशी करने वाली महिला का रिश्तेदार बिहार पुलिस में सिपाही और महनार डीएसपी का सुरक्षा गार्ड है। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला कई दिनों से परेशान चल रही थी। मंगलवार को अचानक उसने उसने ऐसा कदम उठा लिया। दोनों बच्चों की हत्या के बाद आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पड़ोसियों से यह जानकारी मिली है कि वह घरेलू कलह के चलते परेशान थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0