औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 16.6 फीसदी लुढ़का

नई दिल्‍ली। कोविड-19 संकट के बीच लॉकडाउन की वजह से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है। देश का औद्योगिक उत्पादन इस बार जून महीने में सालाना आधार पर 16.6 फीसदी घट गया है। सरकारी आंकड़े के अनुसार मुख्य रूप से विनिर्माण, खनन और बिजली उत्पादन कम रहने से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई है। 

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य महीने में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 17.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है, जबकि खनन और बिजली उत्पादन में क्रमश: 19.8 फीसदी और 10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। 

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कोविड-19 महामारी के बाद के महीनों के आईआईपी का कोरोना वायरस संक्रमण के पूर्व महीनों से तुलना करना उपयुक्त नहीं है। हालांकि, मासिक आधार पर आईआईपी के आंकड़ों में सुधार हुआ है। 

उल्‍लेखनीय है कि अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 53.6 था जो मई में सुधरकर 89.5 और जून महीने में 107.8 रहा। दरअसल कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए सरकार के देशव्‍यापी लॉकडाउन से बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियां मार्च, 2020 के बाद से ठप रही। हालांकि, बाद में औद्योगिक गतिविधियों में छूट दी गई, जिससे चीजें धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।

यह खबर भी पढ़े: लोकल ट्रेन में खोया हुआ पर्स 14 बाद मिला सही सलामत, रूपये सहित सारा सामान भी सुरक्षित

यह खबर भी पढ़े: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, डोनाल्ड ट्रम्प को बीच में छोड़नी पड़ी प्रेस ब्रीफिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

coronavirus: রাজ্যের মন্ত্রী স্বপন দেবনাথ করোনা আক্রান্ত, শ্বাসকষ্ট নিয়ে ভর্তি বেলেঘাটায় - west bengal minister swapan debnath tests positive for covid-19, hospitalised

Tue Aug 11 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: রাজ্যের গুরুত্বপূর্ণ মন্ত্রী তথা পূর্ব বর্ধমান জেলা তৃণমূলের প্রথমসারির নেতা স্বপন দেবনাথ করোনাভাইরাসে আক্রান্ত হয়েছেন। প্রবল শ্বাসকষ্ট নিয়ে বেলেঘাটা আইডি হাসপাতালে মঙ্গলবার ভর্তি হয়েছেন রাজ্যের ক্ষুদ্র মাঝারি ও কুটিরশিল্প এবং প্রাণী সম্পদ বিকাশ দফতরের মন্ত্রী। মঙ্গলবার রাত সাড়ে ৮টা নাগাদ তাঁকে বেলেঘাটা আইডি হাসপাতালে ভর্তি করা […]

Breaking News

Recent Posts