Seven-year-old innocent died of rape, found out after burial, now dead body will be removed | दुष्कर्म के बाद तड़प-तड़प कर सात साल की मासूम की ननिहाल में मौत, दफनाने के बाद परिजन को हकीकत पता चली; अब शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम

जोधपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ननिहाल वालों ने बताई थी सामान्य मौत, बच्ची के शव को नहलाते समय परिवार की महिलाओं को संदेह हुआ था।

  • जोधपुर जिले के झंवर थाना क्षेत्र का मामला
  • किसी रिश्तेदार ने ही बच्ची से दरिंदगी की

जिले के झंवर थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल गई एक सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद मौत हो गई। दुष्कर्म का आरोपी नजदीकी रिश्तेदार ही बताया जा रहा है। ननिहाल पक्ष के लोगों ने सामान्य मौत बताकर मामले को रफादफा कर दिया और शव को उसके पैतृक गांव ले आए। बच्ची के परिजन को कुछ शक हुआ। तहकीकात में दुष्कर्म का पता चलते ही उनके होस उड़ गए। मासूम के पिता ने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज करवाया। अब बुधवार सुबह शव को बाहर निकाल मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव की सुरक्षा के लिए दो पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं।

जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की महिला बाड़मेर के मंडली थाना क्षेत्र में स्थित अपने पीहर गई थी। जहां उसकी 7 साल की मासूम बच्ची के साथ वह दरिंदगी हुई। बच्ची के ननिहाल में उसके साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम किया गया, जिसके बाद मासूम की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। ननिहाल पक्ष के लोगों ने इस घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया और उसे वापस उसके घर भेज दिया गया। परिजन को बताया गया कि उसकी सामान्य मौत हो गई।

बच्ची को अंतिम संस्कार करने के लिए नहलाया गया तो परिवार की कुछ महिलाओं को संदेह हुआ, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाई। इसके बाद बच्ची को परिजन ने दफना दिया। लेकिन, शक दिमाग में ऐसा बैठा कि पूरे एक दिन परिवार ने तहकीकात की। इसके बाद जो सामने आया उसे सुन उनके होश फाख्ता हो गए। ननिहाल में किसी रिश्तेदार ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद मासूम की मौत हो गई। मासूम के परिजन ने इस बात की शिकायत पुलिस में की। अब कल सुबह एसडीएम की मौजूदगी में मासूम के शव को एक बार बाहर निकाला जाएगा और मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा जाएगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kriti Kharbanda shares a special bond with Pulkit Samrat’s pet dog and her Instagram posts are proof : Bollywood News

Tue Aug 11 , 2020
Bollywood actress Kriti Kharbanda is spending her lockdown with her actor boyfriend Pulkit Samrat. The two often share pictures and videos from their life in lockdown. Kriti also shares a special bond with Pulkit’s pet dog Drogo.  A few days back. Kriti baked a cake for Drogo’s birthday. When Drigi […]

Breaking News

Recent Posts