Congress Mla Srinivas Murthys Residence Vandalised Allegedly Over Social Media Post In Bengaluru – बंगलूरू: कांग्रेस विधायक के घर पर उपद्रवियों का हंगामा-आगजनी, दो की मौत, 110 गिरफ्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे द्वारा कथित रूप से भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट डालने के बाद हिंसा भड़क गई। नाराज लोगों की भीड़ ने विधायक मूर्ति के आवास पर तोड़फोड़ की। बड़ी संख्या में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया और आगजनी भी की गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। 

इसमें दो लोगों की मौत हो गई है और 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधायक के घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात कर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इधर, दूसरी ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के बाद डीजे हल्ली इलाके में हुए उपद्रव में एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त समेत करीब 60 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में धारा 144 लागू की गई है। उक्त पोस्ट डिलीट कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में आरोपी का अकाउंट हैक होने की बात भी कही गई थी, जिससे यह पोस्ट डाली गई थी।

इसके अलावा विधायक मूर्ति ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कुछ लोगों की गलती के लिए किसी को हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए। लड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी भाई हैं। दोषी को कानून के अनुसार सजा मिलेगी। हम आप के साथ हैं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।
 

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक के घर के बाहर बल तैनात किए जाने के बाद लोगों ने डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

नाराज भीड़ ने वाहन फूंक दिए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाराज लोगों ने विधायक के घर में तोड़फोड़ करने के बाद इलाके के दूसरी सड़कों और मोहल्ले में भी तोड़फोड़ की। दरअसल, विधायक के घर पर तोड़फोड़ कर रहे लोगों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया था। इसके बाद यह भीड़ छोटे-छोटे समूहों में बंट गई और इलाके की दूसरी सड़कों पर पहुंच गई। भीड़ में शामिल लोगों ने करीब 10 वाहनों को फूंक दिया।
 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे की सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट के बाद लोग भड़क गए। उनका कहना था कि इस पोस्ट ने उनकी भावनाओं को आहत किया है। 

नाराज लोगों ने बंगलूरू में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भारी संख्या में एकत्र होकर हंगामा किया। जमकर नारेबाजी के साथ उपद्रवियों ने तोड़-फोड़ कर दी। पूरे मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए लेकिन बवाल करना किसी भी बात का हल नहीं है।

पुलिस स्टेशन में दी शिकायत
वहीं इस मामले को लेकर सद्भावना यूथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य व बिलाल और अन्य मस्जिदों से जुड़े लोगों ने पुलिस स्टेशन जाकर कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे के खिलाफ एक भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

EESL tightens the screws on Chinese smart meter maker - business news

Wed Aug 12 , 2020
Energy Efficiency Services Ltd (EESL), the state-run firm that is implementing a nationwide smart meter programme, will encash the bank guarantee provided by Indonesia’s PT Hexing after cancelling a contract for 2 million smart meters over its failure to meet local manufacturing norms. “We will encash the Rs 25 crore […]

Breaking News

Recent Posts