Shivraj Singh Chouhan Ministers List | Shivraj Singh Chauhan Madhya Pradesh (MP) Cabinet Expansion Live Updates: Jyotiraditya Scindia, Gopal Bhargava, Vishwas Sarang, Rameshwar Sharma | गोपाल भार्गव, यशोधरा राजे, भूपेंद्र सिंह और जगदीश देवड़ा कैबिनेट मंत्री बने, कांग्रेस से आए बिसाहू और इमरती ने भी शपथ ली

  • मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मप्र में तीन दिन चला मंथन, शिवराज ने दो दिन दिल्ली में भी रहकर मोदी और शाह से चर्चा की थी
  • राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत खराब है, बुधवार को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एमपी की प्रभारी राज्यपाल के रूप में शपथ ली

दैनिक भास्कर

Jul 02, 2020, 12:28 PM IST

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार गुरुवार को हो गया। गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

इसके बाद भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम से पहले शिवराज ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों की लिस्ट सौंपी। पुराने चेहरों में पारस जैन, गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह, राजेंद्र शुक्ला, संजय पाठक, जालम सिंह पटेल और सुरेंद्र पटवा को लेकर सहमति नहीं बनी। 

भाजपा के 16, इनमें 7 पुराने और 9 नए चेहरे 

1. गोपाल भार्गव
2. भूपेंद्र सिंह
3. यशोधरा राजे सिंधिया
4. विजय शाह
5.जगदीश देवड़ा
6. बृजेंद्र प्रताप सिंह
7. विश्वास सारंग
8. प्रेम सिंह पटेल
9. इंदर सिंह परमार
10. उषा ठाकुर
11. ओम प्रकाश सकलेचा
12. भारत सिंह कुशवाह
13. रामकिशोर कांवरे
14. मोहन यादव
15. अरविंद भदौरिया
16. राम खिलावन पटेल

सिंधिया खेमे से 9 और कांग्रेस से भाजपा में आए 3 मंत्री बने

सिंधिया खेमे से

1. महेंद्र सिंह सिसोदिया
2. प्रभुराम चौधरी
3. प्रद्युम्न सिंह तोमर
4. इमरती देवी
5. राज्यवर्धन सिंह
6. ओपीएस भदौरिया
7. गिर्राज दंडोतिया
8. सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा)
9. बृजेंद्र सिंह यादव

कांग्रेस से भाजपा में आए

1. हरदीप सिंह डंग
2. बिसाहूलाल सिंह
3. एंदल सिंह कंसाना

अब कुल 33 मंत्री, एक पद बाकी

मंत्री बनाए जा रहे सभी लोगों को बुधवार देर रात फोन किए गए। राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और संजय पाठक पर सहमति नहीं थी, लिहाजा इन्हें देर रात सीएम हाउस बुलवाया गया। राजेंद्र पांडे भी दावेदारी कर रहे थे, लिहाजा उनसे विनय सहस्त्रबुद्धे ने बात की। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व में यह विचार था कि मंत्रिमंडल की संख्या सीमित रखी जाए, लेकिन 28 मंत्री बनाए जाने और पांच मंत्री पहले से होने के बाद अब मंत्रिमंडल में सिर्फ एक पद ही रिक्त रहेगा। मप्र में विधानसभा सीटों के लिहाज से मुख्यमंत्री के साथ 34 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। 

मंथन में अमृत निकलता है, विष शिव पी जाते हैं : शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई कैबिनेट में मंत्रियों के नामों को लेकर आ रही खींचतान की खबरों पर बुधवार को मीडिया के सवाल पर कहा कि, ‘जब भी मंथन होता है, अमृत निकलता है। अमृत तो बंट जाता है, लेकिन विष शिव पी जाते हैं।’

मंथन से निकले विष को अब रोज पीना पड़ेगा : कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मंथन से निकले विष को तो अब रोज ही पीना पड़ेगा, क्योंकि अब तो रोज मंथन करना पड़ेगा। मंथन इतना लंबा हो गया कि अमृत तो निकला नहीं, सिर्फ विष ही विष निकला है। अमृत के लिए अब तरसना पड़ेगा। 

20 मार्च को सरकार गिरी, 23 मार्च को शिवराज चौथी बार सीएम बने 
सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके 28 दिन बाद 5 मंत्रियों वाली मिनी कैबिनेट ने 21 अप्रैल को शपथ ली थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Morning walkers make most of 3-hour freedom at their favourite greens | Kolkata News

Thu Jul 2 , 2020
KOLKATA: For nearly 100 days they had to take their walks on rooftops, gingerly stretch in front of their doorsteps or simply walk up and down their balconies. And every day, each of them has bitterly missed the 192-acre Rabindra Sarobar. Most people were left with a profound spirit-sapping boredom […]

Breaking News

Recent Posts