कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार लद्दाख में चीन सीमा पर शहीद हुए बंगाल के दोनों जवानों के परिजनों को पांच-पांच रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर के जरिए यह घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि लद्दाख में चीनी सेना से लोहा लेते हुए बंगाल के 2 जवान शहीद हुए हैं।
एक का नाम राजेश ओरांग है जो बीरभूम के मोहम्मद बाजार के रहने वाले हैं, जबकि दूसरे अलीपुरद्वार के बिंदपाड़ा के रहने वाले हैं। उनका नाम विपुल रॉय है। वह भारतीय सेना के सिगनल रेजीमेंट के जवान थे। इन जवानों की शहादत को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि उनके परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि लद्दाख में सेना के 20 जवान चीनी सेना के साथ संघर्ष में शहीद हुए हैं।
यह खबर भी पढ़े: कैट ने चीनी सामानों के बहिष्कार का किया आह्वान, 500 से ज्यादा वस्तुओं की सूची जारी
यह खबर भी पढ़े: प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों से बोले, बढ़ाना होगा हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर
