Rajasthan: Merger of 6 BSP MLAs with Congress, hearing in Supreme Court and High Court | बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई; भाजपा विधायक की मांग- वोटिंग राइट्स रोके जाएं

  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan: Merger Of 6 BSP MLAs With Congress, Hearing In Supreme Court And High Court

जयपुर, नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाईकोर्ट से स्टे नहीं मिलने पर भाजपा विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन लगाई थी। (फाइल फोटो)

  • बसपा विधायक सितंबर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे
  • भाजपा विधायक मदन दिलावर ने इसे कोर्ट में चुनौती दे रखी है

बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के खिलाफ पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस बीच हाईकोर्ट में बहस आज भी पूरी नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे फिर सुनवाई होगी। भाजपा विधायक मदन दिलावर दोनों कोर्ट में अर्जियां लगाई थीं। इस मामले में हाईकोर्ट में खुद बसपा ने भी पिटीशन फाइल की थी।

बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के लिए विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने 18 सितंबर 2019 को मंजूरी दी थी। दिलावर की अपील है कि स्पीकर के उस आदेश पर रोक लगाई जाए और सभी 6 विधायकों को फ्लोर टेस्ट में किसी भी पार्टी के पक्ष में वोटिंग से रोका जाए।

बसपा की मांग- बागियों को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने से रोका जाए
बसपा ने भी उसके बागी विधायकों के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने पर पाबंदी लगाने और विधानसभा के किसी भी सत्र में हिस्सा लेने से रोकने की अपील की है। इस मामले में दिलावर की ओर से हरीश साल्वे, सत्यपाल जैन, आशीष शर्मा और बसपा की ओर से सतीश चन्द्र मिश्रा पैरवी कर रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. गहलोत खेमे के विधायक अभी होटल में ही रहेंगे, बस में गाना गुनगुनाया- ये मुरादों की हंसी रात किसे पेश करूं

2. निकम्मा होने के आरोप पर पायलट बोले- गहलोत मुझसे बड़े हैं, लेकिन मुझे भी काम के मुद्दे उठाने का हक है

3. सचिन पायलट समझ गए थे कि वसुंधरा सक्रिय नहीं हुईं तो गहलोत सरकार का गिरना मुश्किल है; इसलिए सुलह का रास्ता चुना

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Regulatory body opens probe into Covid patient’s death outside Kolkata hospital

Thu Aug 13 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Updated: August 13, 2020 1:00:33 pm According to the family members, they arranged Rs 80,000 but were told that at least Rs 1 lakh would have to be paid. (Representational) A day after an elderly Covid-19 patient died here in an ambulance while […]

Breaking News

Recent Posts