अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:19 AM IST
बॉयलर फटने से क्षतिग्रस्त फैक्टरी
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बड़ौदा सिहानी में रविवार सुबह मावा बनाने वाली एक फैक्टरी में अचानक स्टीम बॉयलर फट गया। तेज धमाके के साथ बॉयलर हवा में करीब 200 मीटर उड़कर दूसरे मकानों पर जा गिरा।
हादसे में कई मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ करीब 15 लोग झुलस गए हैं। सभी को पुलिस द्वारा अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव बड़ौदा सिहानी में विनीत शर्मा के मकान में मावा बनाने का कार्य बड़े स्तर पर हो रहा था।
रविवार सुबह अचानक फैक्टरी में लगा स्टीम बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। बॉयलर आसमान में उड़ता हुआ करीब 200 मीटर दूर इमरान और हाशिम के मकान पर जा गिरा। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
जबकि करीब 15 लोग जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, झुलस गए। सूचना पर सीओ तेजवीर सिंह और हाफिजपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फैक्टरी वैध है या अवैध इसकी जानकारी की जा रही है। एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाइसेंस के संबंध में जानकारी की जा रही है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link
Sun Sep 13 , 2020
কিডনি বিকল হয়ে মৃত্য়ু হয় আদিত্য পড়োয়ালের। Source link