When Sushant Singh Rajput’s Girlfriend Rhea Chakraborty Talks About Her Big Dreams | आइलैंड और प्राइवेट जेट खरीदना चाहती थीं रिया, होटल्स की मालकिन बनने का सपना भी देख रही थीं, वायरल हो रहा वीडियो

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया है।

  • यह वीडियो रिया के एक पुराने इंटरव्यू का हिस्सा है
  • सोशल मीडिया यूजर्स रिया को खूब ट्रोल कर रहे हैं

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग के एंगल से जांच कर रहा है। अभिनेता के पिता ने उन पर और उनके परिवार पर बेटे के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया है। इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बड़े-बड़े सपनों के बारे में बता रही हैं।

एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप में जब रिया से पूछा गया कि वे अपनी लाइफ में क्या-क्या हासिल करना चाहती हैं? तो जवाब में उन्होंने कहा था, “मैं आइलैंड खरीदना चाहती हूं, मैं प्राइवेट जेट खरीदना चाहती हूं और मैं चाहती हूं कि मेरे अपने होटल हों। मुझे होटल बहुत पसंद हैं।” यह कहने के बाद रिया हंसने लगती हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल

रिया का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, “आपके पास पैसा है तो खरीदो, किसी और के पैसे से नहीं।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “जल्दी ही वह एक फाइव स्टार होटल में शिफ्ट होगी। हम भारत के लोग तुम्हारा बिल भरेंगे। होटल का नाम है जेल। रहना, खाना, सब फ्री।” एक यूजर का कमेंट है, “अब वह कहेगी कि मैं लॉयर का भुगतान करना चाहती हूं।” एक यूजर ने कहा, “सब मिलेगा, लेकिन जेल में जो सपने आएंगे, उनमें।”

दो साल में रिया ने कर ली थी बहुत तरक्की

रिया चक्रवर्ती ने दो साल में खूब तरक्की की। उनके आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) की डिटेल के मुताबिक, 2017-18 में उन्होंने अपनी कमाई 18.85 लाख रुपए दर्शाई थी। जबकि 2018-19 में उन्होंने अपनी कमाई 18.35 लाख रुपए दिखाई थी। इसके बावजूद इन दो सालों में वे सुशांत की कंपनी में 76 लाख रुपए की शेयर होल्डर बन गईं।

इतना ही नहीं, इन दो सालों में उन्होंने दो प्रॉपर्टी बेचकर करीब एक करोड़ तीन लाख रुपए कमाए। सूत्र यह भी बताते हैं कि 2018 और उसके बाद रिया ने तीन प्रॉपर्टी खरीदी हैं। इनमें से एक खार इलाके में, दूसरी जुहू और तीसरी नवी मुंबई में है। इन तीनों प्रॉपर्टी की सामूहिक रूप से बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पहले भी वायरल हुआ रिया का वीडियो

इससे पहले भी रिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वे खुद को गुंडों की ताई बताती नजर आई थीं। वीडियो में वे मुंबई की लोकल भाषा में बात कर रही थीं। वे कह रही थीं, “अपुन ताई है। अपुन को पता है कि ऐसे छोटा-मोटा गुंडा लोग को कैसे मेनुपुलेट करना है। इसलिए अपना ब्वॉयफ्रेंड भी गुंडा है। गुंडे के माफिक समझता है अपने आपको।” हालांकि, जब इस वीडियो की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया तो उन्होंने इसे स्टैंडअप कॉमेडी बताया था।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. सुशांत डेथ केस:अभिनेता के फैमिली वकील विकास सिंह ने सिद्धार्थ पिठानी को बताया इंटेलिजेंट क्रिमिनल, बोले- उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए तो असली सच्चाई सामने आ जाएगी

2. सुशांत केस में ईडी की जांच:अभिनेता के खाते से भरी जा रही थी उनकी एक एक्स-गर्लफ्रेंड के फ्लैट की किश्त, वह गर्लफ्रेंड अब भी उसी फ्लैट में रह रही है

3. सुशांत की डायरी के पन्नों की पूरी कहानी:मौत के 58 दिन बाद पहली बार सामने आए 15 पन्ने, इनमें लिखा था- परिवार के साथ रहेंगे, कोई भी उनसे न छूटने पाए, इसका ध्यान रखेंगे

4. सुशांत डेथ केस में नया दावा:सुशांत से झगड़े के बाद रिया ने महेश भट्ट को 16 बार फोन किया था, इस बीच अभिनेता से उनकी एक बार भी बात नहीं हुई

5. सुशांत केस में बड़ा दावा:मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया- मौत से कुछ दिन पहले अभिनेता की रिया के साथ मारपीट हुई थी, एक-दूसरे के परिवार को लेकर हुआ था झगड़ा

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pooja Bhatt REACTS To Backlash As Sadak 2 Trailer Trends

Thu Aug 13 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : ​সড়ক টু-এর ট্রেলার মুক্তি পাওয়ার পর থেকেই জোর শোরগোল শুরু হয়েছে নেটিজেনদের মধ্য়ে। তবে সড়ক টু-এর ট্রেলার মুক্তি পাওয়ার পর থেকে ‘লাইকের’ চেয়ে ‘ডিসলাইকের’ সংখ্যা হু হু করে বাড়তে শুরু করেছে। মহেশ ভাটের এই সিনেমা মুক্তির পর পরই ডিসলাইক পড়তে শুরু করে ইউটিউবে। যা ইতিমধ্যেই ৪.২ মিলিয়নে পৌঁছে […]

Breaking News

Recent Posts