कोलकाता समेत राज्य भर में होती रहेगी बारिश, कम हो रहा तापमान

कोलकाता। राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में लगातार छिटपुट बारिश होती रहेगी। गुरुवार को अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि समुद्र तल पर बने निम्न दबाव की वजह से राजधानी कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, बर्दवान जिले में छिटपुट बारिश होगी। 

इसके अलावा पिछले कई दिनों से भारी बारिश की चपेट में रहे उत्तर बंगाल में भी कम बारिश दर्ज की जाएगी। शुक्रवार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उत्तर बंगाल के पांच जिलों अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, सिलीगुड़ी, और दार्जिलिंग में भी बहुत अधिक बारिश नहीं होगी। हालांकि तापमान में थोड़ी बहुत कमी दर्ज की जा रही है। 

कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस है। दोनों ही तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है लेकिन बुधवार की तुलना में कम है। अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 

यह खबर भी पढ़े: शकीरा के अंदाज में रश्मि देसाई ने किया जबरदस्त डांस, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे हैरान

यह खबर भी पढ़े: ईमानदार करदाताओं को मिलेगा इनाम, प्रधानमंत्री आज लॉन्च करेंगे स्पेशल प्लेटफॉर्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Reserve Bank of India - Press Releases

Thu Aug 13 , 2020
The Reserve Bank of India (RBI) has imposed, by an order dated August 10, 2020, a monetary penalty of ₹1.00 lakh (Rupees One Lakh only) on The Co-operative Urban Bank Ltd., Parlakhemundi (the bank) for contravention of the directions issued by RBI on “Exposure Norms and Statutory/Other Restrictions-UCBs”. This penalty […]

Breaking News

Recent Posts