For the first time in Tricity, 6 deaths from Carona in one day, five from Mohali and one from Chandigarh | ट्राईसिटी में पहली बार एक दिन में काेरोना से 6 मौतें, पांच मोहाली और एक चंडीगढ़ से

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • चंडीगढ़ में 91, मोहाली में 67 और पंचकूला में 50 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव
  • नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गए

ट्राईसिटी में पहली बार कोरोना से एक दिन में 6 मौतें हुई हैं। मोहाली में पांच और चंडीगढ़ में एक मरीज ने महामारी से दम तोड़ा। वहीं, राजभवन के बाद अब एमसी ऑफिस में भी कोरोना पहुंच गया है। वीरवार को एमसी के जॉइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। एमसी की पहली मंजिल सील कर दी गई है। एमसी कमिश्नर केके यादव और एमसी के चीफ इंजीनियर शैलेंदर सिंह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वीरवार को चंडीगढ़ में 91 पॉजिटिव केस आए हैं। अब कोरोना मरीजों की संख्या 1842 हो गई है। मलोया की रहने वाली कोरोना पीड़ित 50 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। महिला 12 अगस्त को पाॅजिटिव पाई गई थी और हालत खराब होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बुजुर्ग को पहले ही कई बीमारियां थीं। चंडीगढ़ में कोरोना से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा वीरवार को कोरोना को मात देने वाले 53 मरीजों को हॉस्पिटल व होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया।

परिवारों में पैर पसार रहा वायरस… हल्लोमाजरा में परिवार के 5 लोग पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक 72 साल का बुजुर्ग, 21 साल की युवती, 11,9 व 6 साल की बच्चियां शामिल हैं। सेक्टर-46 में एक ही परिवार के तीन मेंबर, जिसमें 10 साल का बच्चा, 8 साल का बच्चा और 44 साल की महिला संक्रमित मिले हैं। सेक्टर-51 में परिवार के दो मेंबर पॉजिटिव मिले हैं। सेक्टर-44 में भी एक ही परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी सेक्टर से 30 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है। हाईकोर्ट के 2 कर्मचारी वीरवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-38 वेस्ट में कार्यरत 35 साल की एक टीचर पाॅजिटिव पाई गई। सेक्टर 40 निवासी यह टीचर तीन-चार दिन पहले स्कूल आई थी। वहीं, 10 अगस्त को सेक्टर-53 में सुसाइड करने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लेक पर बिना मास्क वालों के चालान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेक्टर-17 में सब्जी मंडी रहेगी बंद

चंडीगढ़ | सेक्टर-17 की सब्जी मंडी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेगी। सब्जी मंडी के साथ में परेड ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया जाना है, जिसके चलते मंडी को बंद रखने का फैसला किया गया है।

मोहाली – आंकड़ा पहुंचा 1603 पर

मोहाली | जिले में पहली बार कोरोना से एक ही दिन में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें मोहाली से 70 और 71 साल के बुजुर्ग, डेराबस्सी से 68 और 61 साल के व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा डेराबस्सी में ही एक महिला की मौत महामारी से हुई है। मोहाली में वीरवार को 67 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

पंचकूला – अब तक 1300 मरीज मिले

पंचकूला में भी लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वीरवार को जिले में 50 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब कुल संख्या 1300 पहुंच गई है। 428 सैंपलाें की रिपाेर्ट पेंडिंग है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata Covid Cases: Kolkata Malayalee stronghold sees sudden spike in corona cases | Kolkata News

Fri Aug 14 , 2020
KOLKATA: The entry of Niva Park to the containment zone list for the first time has prompted cops and the Kolkata Municipal Corporation to shift focus to this congested pocket of south suburban Kolkata. The area is a perfect example of cosmopolitan Kolkata and has a strong Malayalee population for […]

Breaking News

Recent Posts