Spicejet Customers Can Now Check In Via Whatsapp And Get Boarding Pass Directly To Mobile Phone – स्पाइसजेट की नई सुविधा: अब व्हाट्सएप से कर सकेंगे वेब चेक-इन, फोन पर मिलेगा बोर्डिंग पास

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:25 PM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

स्पाइसजेट ने हवाई यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। कंपनी अब स्वचालित कस्टमर सर्विस और चेक इन की सुविधा व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध करेगी। पहले ये सुविधाएं विमानन कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर ही उपलब्ध थीं। 

इस संदर्भ में कंपनी ने बयान में कहा कि स्पाइसजेट के ऑटोमेटेड कस्टमर सर्विस एजेंट ‘Ms Pepper’ कहलाते हैं। यात्री इन एजेंट्स तक मोबाइल नंबर 6000000006 पर जाकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को इस नंबर पर व्हाट्सएप पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा। एजेंट अनिवार्य वेब चेक इन प्रक्रिया में यात्रियों की मदद करेंगे। बोर्डिंग पास सीधे यात्रियों के मोबाइल फोन पर डिलीवर होंगे। इससे यात्रियों को कंपनी की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। ऑटोमेटेड एजेंट व्हाट्सएप पर ही यात्रियों की दिक्कतों का भी समाधान करेंगे। यह सुविधाएं कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर भी उपलब्ध रहेंगी।

पहले शुरू की थी स्पाइस स्क्रीन सुविधा
इससे पहले सोमवार को स्पाइसजेट ने स्पाइस स्क्रीन सुविधा भी लॉन्च की थी, जो एक कॉम्पलीमेंट्री सुविधा है। स्पाइसजेट के अनुसार, स्पाइस स्क्रीन अपनी तरह का पहला, लाइट-इन-वेट, वायरलेस एंटरटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें सफर के दौरान यात्रियों तक वाई-फाई कनेक्शन के जरिए उनके पर्सनल डिवाइस पर बड़ी तादाद में कंटेंट मुहैया कराया जाएगा। 

व्हाट्सएप धीरे या रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेट कनेक्शंस पर भी अच्छे से काम करता है। इसलिए यात्री यह चिंता किए बिना कि नेटवर्क अच्छा आ रहा है या नहीं, इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मालूम हो कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से घरेलू हवाई यात्रा पर पाबंदी लगा दी गई थी। दो महीने बंद रहने के बाद 25 मई से फिर से यह सुविधा शुरू हुई। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Too Many Kids Getting Seriously Hurt Riding ATVs: Study

Fri Aug 14 , 2020
By Cara Roberts MurezHealthDay Reporter THURSDAY, Aug. 13, 2020 (HealthDay News) All-terrain vehicles (ATVs) are a big draw for adventure-loving kids, but a new study warns that the thrill ride can often land children in the ER. U.S. data shows that nearly 280,000 children were treated over a 25-year period […]

Breaking News

Recent Posts