Second report of Jyotiraditya Scindia and his mother negative, may soon be discharged from hospital | ज्योतिरादित्य और उनकी मां की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

  • कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सिंधिया और उनकी मां को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था
  • 9 जून को भर्ती हुए थे सिंधिया, फिलहाल अस्पताल में हैं, 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं

दैनिक भास्कर

Jun 11, 2020, 09:53 PM IST

नई दिल्ली/भोपाल. भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिंधिया की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें दो-तीन बाद अस्पताल डिस्चार्ज किया जा सकता है। सिंधिया और उनकी मां को कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। दैनिक भास्कर ने मैक्स अस्पताल को फोन करके इसकी पुष्टि की है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अभी सिंधिया और उनकी मां भर्ती हैं, इलाज चल रहा है। 

पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया की तबियत अचानक खराब हो गई थी। उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उन्हें बुखार और गले में खराश थी। इसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनका मां माधवी राजे सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे, बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या राजे का कोरोना टेस्ट कराया गया था। ज्योतिरादित्य और उनकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, परिवार के बाकी चार सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद 9 जून को सिंधिया और उनकी मां को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिंधिया ने गिराई थी कमलनाथ सरकार

11 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद सिंधिया समर्थक विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिससे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी और कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली चले गए थे, इसके बाद लॉकडाउन लग गया, जिससे वह परिवार के साथ दिल्ली में ही रुक गए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

মুখ খুলছেন না কেন বলিউড তারকারা? কাশ্মীরি পণ্ডিত খুনের বিচার চেয়ে সরব প্রীতি

Thu Jun 11 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : কাশ্মীরি পণ্ডিত অজয় পণ্ডিত (ভারতী)-র মৃত্যুর পর এবার মুখ খুললেন বলিউড অভিনেত্রী প্রীতি জিনটা। সম্প্রতি নিজের ট্য়ুইটার হ্যান্ডেলে একটি ট্যুইট করেন প্রীতি। সেখানেই অনন্তনাগের কাশ্মীরি পণ্ডিত গ্রামপ্রধান অজয় পণ্ডিতের মৃত্যু নিয়ে সরব হন বলিউড অভিনেত্রী। তিনি বলেন, অনন্তনাগের গ্রামপ্রধানের মৃত্যুতে গভীরভাবে শোকাহত তিনি। এই কঠিন সময়ে অজয় পণ্ডিতের […]

Breaking News

Recent Posts