These videos prove the theory of depression wrong, Sushant is seen enjoying family, singing bhajans and driving a car. | परिवार संग एन्जॉय करते, भजन गाते और कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं सुशांत, जो कि उनके डिप्रेशन में होने की थ्योरी को गलत साबित करते हैं

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • These Videos Prove The Theory Of Depression Wrong, Sushant Is Seen Enjoying Family, Singing Bhajans And Driving A Car.

मुंबई2 घंटे पहले

वीडियो में सुशांत कार चलाते हुए (बाएं), भजन गाते हुए (बीच में) और परिवार संग मस्ती करते (दाएं) नजर आ रहे हैं।

  • रिया की ओर से कुछ मैसेज जारी कर यह दावा किया गया था कि सुशांत के परिवार संग रिश्ते खराब थे
  • हालांकि, इन वीडियो को देखकर ऐसा नहीं लगता कि सुशांत के उनके परिवार के साथ रिश्ते खराब थे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब दो महीने बाद शुक्रवार को उनके कई वीडियो सामने आए। इन वीडियो को देख कोई भी नहीं कह सकता कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। वीडियो में सुशांत परिवार के साथ मस्ती करते, कार ड्राइव करते और भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, रिया की ओर से कुछ मैसेज जारी कर यह दावा किया गया था कि सुशांत के परिवार संग रिश्ते खराब थे।

पहला वीडियो: इसमें सुशांत भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर भजन गा रहे हैं। वीडियो में सुशांत ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ और ‘अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं’ गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

दूसरा वीडियो: इसमें सुशांत अपनी बहन मीतू सिंह के साथ एक कार में चंडीगढ़ के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। कार चलाने के दौरान दोनों एक गाने को गुनगुनाते हुए और कार की पिछली सीट पर संभवतः उनके जीजा बैठे नजर आ रहे हैं।

तीसरा वीडियो: सुशांत परिवार के साथ जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देख कहीं से ऐसा नहीं लगता कि सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते खराब थे। वीडियो में वे अपनी बहनों और बहनोई के साथ हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। आईपीएस ओपी सिंह भी इसमें नजर आ रहे हैं।

परिवार ने रिलीज किए यह वीडियो

ये वीडियो इस साल जनवरी 2020 के बताए जा रहे हैं। सुशांत अपनी बहन के साथ जनवरी में पंचकुला गए थे। यह वीडियो वहीं के बताए जा रहे हैं। इन वीडियो में सुशांत परिवार के साथ काफी खुश और मस्‍ती करते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को सुशांत की मौत के दो महीने पूरे हो गए जिसके चलते परिवार ने उनकी याद में ये वीडियो रिलीज किए हैं।

सुशांत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में लटकता हुआ मिला था। इसके 50 दिन बार पिता ने पटना में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी, आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक रूप से परेशान करने का केस दर्ज करवाया था। मुंबई और बिहार पुलिस के साथ सीबीआई और ईडी भी इस मामले की जांच कर रही हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput: রহস্যের কিনারা! অঙ্কিতার ফ্ল্যাটের ৪.৫ কোটি টাকার EMI গুনতেন সুশান্ত, জানাল ইডি - sushant singh rajput was paying emis for rs 4.5 crore flat ankita lokhande lives in: ed sources

Fri Aug 14 , 2020
হাইলাইটস বেশ কয়েকবছর আগে ওই ফ্ল্যাটটি কেনা। সুশান্ত প্রতি মাসে EMI দিলেও কখনও অঙ্কিতাকে বলেননি যে ফ্ল্যাট খালি করে দিতে। ফ্ল্যাটটি কেনার সময় ডাউন পেমেন্ট কত ছিল তা এখনও জানা যায়নি এই সময় বিনোদন ডেস্ক: সুশান্ত সিং রাজপুতের বাবা গত মাসেই পটনা থানায় এফআইআর দায়ের করেন রিয়া চক্রবর্তী ও তাঁর […]

Breaking News

Recent Posts