कन्याश्री से लाभान्वित हुई हैं 65 लाख कन्याएं : मुख्यमंत्री ममता

कोलकाता। कन्याश्री दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनकी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की वजह से 65 लाख लड़कियां लाभान्वित हुई हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “आज कन्याश्री दिवस है। 2013 में यह परियोजना शुरू हुई थी जिसे संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इससे 65 लाख लड़कियां लाभान्वित हुई हैं। लड़कियां हमारे देश की धरोहर हैं और हमें उन पर गर्व है।”

मालूम हो कि राज्य महिला विकास और सामाजिक कल्याण विभाग ने कन्याश्री परियोजना को तैयार किया था जिसे 01 अक्टूबर, 2013 को राज्य में लागू किया गया था। अब तक विभाग ने 6,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। कन्याश्री के बाद लड़कियों के स्कूल छोड़ने की संख्या में 11.5 फीसद की कमी आई है। बनर्जी के निर्देश पर तकनीकी शिक्षा विभाग ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

यह खबर भी पढ़े: CBSE Latest update: 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर आयी बड़ी खबर

यह खबर भी पढ़े: गहलोत सरकार के लिए राहत की खबर, बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'বাংলার পাঁচ' ক্যাপশনে অনুপম রায়ের পোস্ট ঘিরে কমেন্ট সেকশনে নেটিজেনদের লড়াই

Fri Aug 14 , 2020
। আর অনুপমের এই পোস্ট ঘিরে কমেন্টে সেকশনে লড়াই জুড়ে দিয়েছেন নেটিজেনরা। Source link

Breaking News

Recent Posts