बंगाल में एक दिन में 30 हजार से अधिक सैंपल टेस्ट, 2997 पॉजिटिव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ता जा रहा महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान कुल 30032 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 2997 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 107323 हो गई है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि 24 घंटे के दौरान 2497 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 78617 पर पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार एक दिन में 56 लोगों की मौत हुई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या 12,259 हो गई है। राज्य में अभी भी 26447 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। 24 घंटे में एक्टिव लोगों की संख्या 444 बढ़ी है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 73.25 फ़ीसदी पर पहुंच गई है जो राहत की बात है। अभी तक कुल 1216955 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 8.82 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विशेषज्ञों के अनुसार अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसलिए अधिक संख्या में लोग भी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट पहली बार 73 फ़ीसदी के पार है जो राष्ट्रीय औसत से बहुत ज्यादा है। अगर रिकवरी रेट में तेजी बरकरार रही तो जल्द ही बंगाल से महामारी का सफाया हो जाएगा।

यह खबर भी पढ़े: मेरठ : विधायक के करीबी का सिर कलम करने पर 51 लाख के इनाम की घोषणा

यह खबर भी पढ़े: सियासी खींचतान के बाद राजस्‍थान में आज से शुरू होगा विधानसभा सत्र, विपक्ष उठाएगा कई सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vicky Kaushal remembers his time behind the camera; shares 10-year-old pictures from Gangs of Wasseypur set : Bollywood News

Fri Aug 14 , 2020
Vicky Kaushal has come a long way in his journey of becoming an actor in the Hindi Film industry. While he has become a national heartthrob and national award-winning actor, he does not forget his journey that helped him reach where he is today. Vicky often shares video and pictures […]

Breaking News

Recent Posts