Red alert for heavy rain in the next 48 hours on in Ajmer, Sirohi, Jalore, Pali and Jodhpur districts | दो दिन दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना, अजमेर, सिरोही, जालौर, पाली तथा जोधपुर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Red Alert For Heavy Rain In The Next 48 Hours On In Ajmer, Sirohi, Jalore, Pali And Jodhpur Districts

जयपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर। शहर में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण कीचड़ में फंसा ऑटो।

  • रविवार को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, टोंक सहित 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज एलर्ट

राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अजमेर, सिरोही, जालौर, पाली तथा जोधपुर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद शनिवार को तेज धूप निकली। हालांकि बादलों की लुका-छिपी का खेल चलता रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, अजमेर से होकर गुजर रही है तथा सक्रिय है। दक्षिणी हरियाणा तथा आस-पास के क्षेत्र में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। साथ ही उड़ीसा तट तथा आस-पास के क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम में आगे बढ़ने की संभावना है।

तापमान में मामूली गिरावट
वहीं प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के बाद भी गर्मी में कमी नहीं आई है। रात के तापमान में बीते कुछ दिनों में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। बीती रात प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलौदी में 31.0 डिग्री रहा। बाड़मेर में 31.0, बीकानेर में 27.5 तथा जयपुर में 24.6 डिग्री तापमान रहा। दिन का तापमान अभी कुछ स्थानों पर 40 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 40.2 डिग्री रहा।

अगले दो दिन के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को अजमेर, सिरोही, जालौर, पाली तथा जोधपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, टोंक, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी तथा अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Karan Johar returns to Instagram after two months with Independence Day post  : Bollywood News

Sat Aug 15 , 2020
After two months, filmmaker Karan Johar returned to Instagram with an Independence Day post. Karan had stayed away from posting on Instagram since the demise of Bollywood actor Sushant Singh Rajput on June 14.  Karan took to his Instagram feed and shared an image of the tricolour and wrote, “To […]

Breaking News

Recent Posts