Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | साउथ कोरिया में रोज मिलने वाले संक्रमण के मामले दोगुना हुए, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सख्त किए गए; दुनिया में 2.13 करोड़ मरीज

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन36 मिनट पहले

15 अगस्त की यह फोटो सियोल की है। यहां लोग कोरोनावायरस पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सरकार अपनी नीतियों में फेल रही है।

  • दुनिया में अब तक 7.64 लाख मौतें हुईं, 1.41 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 54 लाख संक्रमित, जबकि 1.71 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 13 लाख 87 हजार 785 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 41 लाख 69 हजार 357 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 7 लाख 64 हजार 110 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

साउथ कोरिया में शनिवार को संक्रमण के 166 नए मामले सामने आए। यहां रोज आने वाले संक्रमण के मामले करीब दोगुना हो गए हैं। इसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सख्त कर दिए गए हैं। इसके तहत सियोल और जियांगी में घर के अंदर 50 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी गई है।

साथ ही पार्क और मैदानों में 100 से ज्यादा लोग एक जगह मौजूद नहीं हो सकते हैं। खेल के मैदानों में दर्शक नहीं पहुंच सकेंगे। यहां अब तक 15 हजार 39 मामले आ चुके हैं और 305 लोगों की मौत हो चुकी है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 54,78,009 1,71,568 28,76,080
ब्राजील 32,78,895 1,06,571 23,84,302
भारत 25,30,943 49,171 18,10,079
रूस 9,17,884 15,617 7,29,411
साउथ अफ्रीका 5,79,140 11,556 4,61,734
पेरू 5,16,296 25,856 3,54,232
मैक्सिको 5,11,369 55,908 3,45,653
कोलंबिया 4,45,111 14,492 2,61,296
चिली 3,82,111 10,340 3,55,037
स्पेन 3,58,843 28,617 उपलब्ध नहीं

इराक: रिकॉर्ड 4293 मामले आए
इराक में शनिवार को रिकॉर्ड 4293 नए मामले आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महामारी की शुरुआत से अब तक एक दिन में आने वाले ये सबसे ज्यादा मामले हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 72 हजार 583 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी 4013 मामले आए थे। देश में अब तक 5785 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस : तेजी से बढ़े मामले
फ्रांस में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को 2500 से ज्यादा मामले सामने आए। फ्रांस सरकार भी अलर्ट पर आ गई है। शुक्रवार देर रात हेल्थ मिनिस्ट्री में इमरजेंसी मीटिंग हुई। माना जा रहा है कि आज सरकार की तरफ से ताजा हालात पर बयान जारी किया जाएगा।

हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों ने कहा- लॉक डाउन खत्म होने के बाद संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है। हम कुछ क्षेत्रों में अब सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया : हालात काबू करने में मशक्कत करनी होगी
विक्टोरिया के हेल्थ ऑफिसर ब्रेट सुटन ने कहा कि शुक्रवार को राज्य में 330 मामले सामने आए। यह मामला इसलिए चिंता का कारण है क्योंकि सभी मामले स्थानीय संक्रमण के हैं। इसका मतलब ये हुआ कि इन लोगों की वजह से राज्य के कई हिस्सों तक संक्रमण पहुंच चुका होगा। हालांकि, सुटन ने हालात को काबू करने में कामयाबी की उम्मीद जाहिर की। कहा- कुछ कदम उठाए जा रहे हैं और अगर लोग खुद जानकारी देंगे तो बहुत जल्द हम संक्रमण को काबू कर लेंगे।

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक हेल्थ वर्कर महिला का सैंपल लेती हुई। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में शुक्रवार को 330 नए मामले सामने आए।

न्यूजीलैंड : एक व्यक्ति से फैला संक्रमण
न्यूजीलैंड सरकार ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है जो जापान से लौटा था और देश के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों रोटोरा और ताउपो गया था। यहां उसके संपर्क में कई लोग आए। इन सभी को ट्रेस किया जा रहा है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- हम इन दो स्थानों पर उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं। उम्मीद है कि पिछली बार लोगों ने जिस तरह की सावधानी बरती थी, इस बार भी ऐसा ही किया जाएगा ताकि संक्रमण रोका जा सके। इन दो शहरों के दो होटलों को भी फिलहाल सील कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड ने करीब ढाई महीने पहले कोरोना पर काबू पा लिया था। 102 दिन तक कोई मरीज सामने नहीं आया। लेकिन, अब यहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Markets end the week on flat note; Nifty, Bank Nifty close lower

Sat Aug 15 , 2020
Technical: Indian equities ended the week on a modest note as no technical breakout was witnessed at the end of the week. On the higher end, once again the index found resistance at the rising trendline on the weekly timeframe. The band of 11300-11400 has been acting a tough resistance […]

Breaking News

Recent Posts