Mahindra on Saturday revealed the 2020 Thar. The launch and bookings for off-road capable SUV will being on October 2. | महिंद्रा ने 2020 थार को पेश किया, इस बार टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा; बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए रूफ पर स्पीकर भी दिए

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Mahindra On Saturday Revealed The 2020 Thar. The Launch And Bookings For Off road Capable SUV Will Being On October 2.

नई दिल्ली13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इसे रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी न्यू 2020 थार 2 अक्टूबर को लॉन्च करेगी
  • थार को भारत में डिजाइन किया गया है और प्रोडक्शन नासिक प्लांट में हुआ है

महिंद्रा ने अपनी न्यू 2020 थार को पेश कर दिया है। कंपनी अपनी इस ऑफ-रोड एसयूवी को 2 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। वहीं, इसकी प्री-बुकिंग उसी दिन से शुरू होगी। इस थार को भारत में डिजाइन किया गया है और इसका प्रोडक्शन नासिक प्लांट में हुआ है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोबाइल बिजनेस के चीफ डिजाइनर, रामकृपा अनंथन ने कहा, “थार एक आइकन है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान रखते हुए हमने थार के कई पहलूओं में बदलाव किए हैं। हमने इसे मॉर्डन और ज्यादा सुरक्षित बनाया है।”

आइए देखते हैं 2020 महिंद्रा थार में क्या नया मिलेगा

न्यू थार में की ट्रैक को बढ़ाकर 1,820mm कर दिया है। यानी अब इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा। वहीं, इसमें R18 (255/65) टायर का इस्तेमाल किया गया है।

इसमें BS6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया है। वहीं, 2.0 लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं।

इसे 6 कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज कलर ऑप्शन शामिल हैं।

थार में टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले के सपोर्ट के साथ आएगा। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें रूफ माउंटेड स्पीकर्स मिलेंगे।

महिंद्रा थार में नई MID यूनिट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स के साथ दूसरे सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

DNA analysis 74th indendence day true meaning of freedom | DNA ANALYSIS: 'अंग्रेजियत' की मिलावट से कब मिलेगी आजादी

Sat Aug 15 , 2020
नई दिल्ली: भारत में चुनावों के दौरान कुछ राजनीतिक पार्टियां वोटर्स को Smart Phones बांटती हैं. लोगों को लुभाने के लिए कंबल, कैश, शराब, ड्रग्स, और यहां तक कि मुफ्त जानवर भी बांटे जाते हैं. इसके अलावा आरक्षण, जाति, धर्म और तुष्टिकरण के जरिए भी चुनाव जीते जाते हैं. लेकिन […]

Breaking News

Recent Posts