Haryana Coronavirus Live Updates Cases Latest News Gurgaon Gurugram Sonipat Faridabad Ambala Bhiwani Hisar 16 August Haryana Corona Cases District-Wise Today News; Gurgaon Gurugram Sonipat Faridabad Ambala Bhiwani Hisar Kaithal Karnal | प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 46, 410; फरीदाबाद में 1 लाख टेस्ट, 90 फीसदी की रिपोर्ट निगेटिव

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Coronavirus Live Updates Cases Latest News Gurgaon Gurugram Sonipat Faridabad Ambala Bhiwani Hisar 16 August Haryana Corona Cases District Wise Today News; Gurgaon Gurugram Sonipat Faridabad Ambala Bhiwani Hisar Kaithal Karnal

पानीपत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना जांच के लिए एक मरीज का सैंपल लेते हुए डॉक्टर।

  • प्रदेश में अभी तक 38,939 मरीज हो चुके हैं ठीक, 6943 का चल रहा है इलाज
  • 146 मरीजों की हालत नाजुक, 127 ऑक्सीजन पर तो 19 वेंटीलेटर पर सांस ले रहे

हरियाणा में अनलॉक-3 का 16वां दिन है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 46, 410 पहुंच गई है। इनमें से 83.90 फीसदी मरीज यानि 38, 939 मरीज ठीक हो चुके हैं। फरीदाबाद जिले में अब तक 1 लाख मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 10 फीसदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

146 मरीजों की हालत नाजुक, 19 वेंटीलेटर पर

राज्य में 146 मरीजों की हालत चिंताजनक है। इनमें 127 मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे सांस ले रहे हैं, 19 मरीज वेंटीलेटर पर हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब संक्रमण के मामले 31 दिन में दोगुने हो रहे हैं।

कोरोना से मौत के मामले में फरीदाबाद टॉप पर, 151 की जा चुकी है जान

फरीदाबाद में अब तक 1 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से 10 फीसदी ही पॉजिटिव मिले हैं और 90 फीसदी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 10, 913 मामले फरीदाबाद में ही हैं। कोरोना से मौत के मामले में भी फरीदाबाद टॉप पर है, यहां अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है।

फरीदाबाद में ऑपरेशन के इंतजार में 500 मरीज

फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में कोरोना के कारण अप्रैल महीने से छोटे-बड़े ऑपरेशन बंद हैं। ऐसे में करीब 500 मरीज इंतजार में है। जानकारी के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह तक रोजाना ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। इस संबंध में निदेशालय को पत्र लिखे जा चुके हैं।

प्रदेश में 796 नए मरीज मिले

20 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 131, गुड़गांव और पानीपत में 77-77, यमुनानगर में 71, अंबाला में 55, करनाल में 52, रोहतक में 51, हिसार व नारनौल में 43-43, पंचकूला में 42, सिरसा में 27, पलवल में 25, सोनीपत में 24, भिवानी में 23, कैथल में 22, झज्जर में 14, जींद में 10, नूंह में 4, फतेहाबाद में 3 और रेवाड़ी में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

591 मरीज ठीक होकर वापस गए

फरीदाबाद में 180, अंबाला में 75, गुड़गांव में 65, पानीपत में 44, सोनीपत में 40, पलवल में 33, रोहतक में 31, हिसार में 23, भिवानी में 22, फतेहाबाद में 18, सिरसा में 15, फतेहाबाद में 13, कैथल में 12, नारनौल में 7, झज्जर में 6, करनाल में 5, पंचकूला और नूंह में 1-1 मरीज ठीक होकर घर वापस गए हैं। इसके साथ ही फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और यमुनानगर में 2-2, गुड़गांव और सिरसा में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा है।

प्रदेश में 5.63 फीसदी पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का रेट

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 83, 0477 पर पहुंच गया है, जिसमें 77, 8189 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 5878 की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का रेट 5.63 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 83.90 फीसद है। अब प्रत्येक 10 लाख लोगों पर जांच का आंकड़ा भी 32, 760 पर पहुंच गया है। कोरोना से अब तक 528 मौतें हो चुकी हैं, जिससे मृत्युदर 1.14 फीसद पर पहुंच गई है।

कोरोना से अब तक 378 पुरुष और 150 महिलाओं की मौत

कोरोना से मरने वालों में 378 पुरुष और 150 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 151, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 40, पानीपत में 32, रोहतक में 24, अंबाला में 21, रेवाड़ी व कुरुक्षेत्र 14-14, करनाल और झज्जर में 13-13, नूंह में 12, यमुनानगर, हिसार और पलवल में 10-10, सिरसा और भिवानी में 8-8, जींद में 6, फतेहाबाद में 4, पंचकूला में 3, कैथल में 2 तथा नारनौल और चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5 Best patriotic performances in Hindi : Bollywood News

Sun Aug 16 , 2020
Films which make us proud to be Indians need not be filled with flag-waving jingoism. There are some rare Hindi films that make us feel happy to be Indians without resorting to sloganeering and pamphleteering. Celebrating the five most iconic patriotic performances. 1. Aamir Khan in Rang De Basanti: From an irresponsible, […]

Breaking News

Recent Posts