Parliament Monsoon Session Live Updates Rajnath Modi Shah India China Standoff Coronavirus Opposition Sitharaman – संसद Live: क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर


कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF

खास बातें

संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा के बाद गुरुवार को 12 बजे भारत-चीन सीमा पर जारी विवाद को लेकर ऊपरी सदन में बयान देंगे। इसे लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है। राज्यसभा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान शिवसेना ने सरकार पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या लोग भाभी जी के पापड़ खाकर ठीक हो रहे हैं? भाजपा सांसद ने जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या ताली-थाली बजाने से कोरोना खत्म होगा तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या लोग इतिहास भूल गए? क्या चरखा चलाने से अंग्रेज चले गए थे? पढ़ें कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स-

लाइव अपडेट

11:49 AM, 17-Sep-2020

स्थायी सदस्यता पाना सर्वोच्च प्राथमिकता

क्या संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सीट हासिल करने के लिए भारत ने गंभीर प्रयास किए हैं, इसके लिखित जवाब में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, ‘सरकार ने सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता पाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है जो समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को दर्शाता है। अन्य सुधार वाले देशों के सहयोग से भारत यूएनएससी में स्थायी और गैर-स्थायी दोनों श्रेणियों में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के बीच समर्थन बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।’

 

11:43 AM, 17-Sep-2020

भारत पाकिस्तान के साथ चाहता है सामान्य संबंध

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने पाकिस्तान को लेकर राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए कहा, ‘भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है। हमारी सुसंगत स्थिति यह है कि आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त शांतिपूर्ण वातावरण में भारत और पाक के बीच किसी भी द्विपक्षीय मुद्दे का हल किया जाना चाहिए। यह पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वो अनुकूल माहौल बनाए।’
 

 

11:25 AM, 17-Sep-2020

कोविड-19 रोकने के लिए स्वर्णिम महीने सरकार ने किए बर्बाद

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘कोविड-19 को रोकने के लिए सरकार ने स्वर्णिम महीने बर्बाद कर दिए। डब्ल्यूएचओ ने दिसंबर 2019 में एक चेतावनी दी थी। चीन हमारा पड़ोसी देश है, ऐसे में हमें पहले ही सतर्क हो जाना चाहिए था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चेतावनी दी थी कि एक महामारी हमारे ऊपर मंडरा रही है।’
 

 

11:22 AM, 17-Sep-2020

14,12,835 भारतीयों को लाया गया वापस

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा, ‘14,12,835 भारतीय नागरिकों को वंदे भारत मिशन के माध्यम से स्वदेश लाया गया है। यह प्रक्रिया अब भी जारी है।’
 

 

11:20 AM, 17-Sep-2020

पाक के दावों को भारत सरकार ने किया खारिज

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा, ‘चार अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक तथाकथित ‘राजनीतिक मानचित्र’ का अनावरण किया जिसमें उन्होंने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हमारे क्षेत्रों को लेकर अस्थिर दावे किए। हमारी सरकार ने पाक के इन दावों को खारिज कर दिया। भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि पाक को भारतीय क्षेत्रों को लेकर ऐसे अस्थिर दावे करने से बचना चाहिए जिनकी कोई कानूनी या अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता नहीं है।
 

 

11:14 AM, 17-Sep-2020

एच1बी वीजा से जुड़े मुद्दों पर अमेरिकी प्रशासन और कांग्रेस के साथ मिलकर किया काम

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा, ‘भारत ने सभी हितधारकों से निकटता से परामर्श किया और एच1बी वीजा कार्यक्रम से संबंधित भारतीय पेशेवरों की परेशानियों से जुड़े मुद्दों पर अमेरिकी प्रशासन और कांग्रेस के साथ मिलकर काम किया।’
 

 

11:04 AM, 17-Sep-2020

ताली-थाली पर सवाल उठाने वालों को भाजपा सांसद ने दिया जवाब

शिवसेना के तंज पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘कोरोना अब तक की सबसे बड़ी आपदा है। जैसे गांधी जी ने अंग्रेजों को भगाने के लिए चरखे को एक प्रतीक बनाया था। वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने दीये को सामाजिक चेतना का प्रतीक बनाया है। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या ताली-थाली बजाने से कोरोना खत्म होगा तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या लोग इतिहास भूल गए? क्या चरखा चलाने से अंग्रेज चले गए थे? चरखा एक प्रतीक था जिसे गांधी जी ने चुना था। ठीक इसी तरह ताली-थाली बजाना एक प्रतीक था जिसके जरिए कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की गई।’ भाजपा सांसद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि दिल्ली में 70 लाख लोगों के लिए खाना बन रहा है। आखिर वो खाना कहां बनता था जो हम लोगों को दिखाई नहीं दे रहा था।

09:58 AM, 17-Sep-2020

शिवसेना सांसद ने कोविड पर कहा- ये राजनीतिक नहीं लोगों को बचाने की लड़ाई है

शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में कहा, ‘मेरी मां और मेरा भाई कोविड-19 से संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में भी कई लोग ठीक हो रहे हैं। आज धारावी में स्थिति नियंत्रण में है। डब्ल्यूएचओ ने बीएमसी के प्रयासों की सराहना की है। मैं इन तथ्यों को बताना चाहता हूं क्योंकि यहां कुछ सदस्य महाराष्ट्र सरकार की आलोचना कर रहे थे।’

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोविड-19 को लेकर दिए बयान पर चर्चा के दौरान राउत ने कहा, ‘मैं सदस्यों से पूछना चाहता हूं कि इतने लोग कैसे ठीक हुए? क्या लोग भाभी जी के पापड़ खा करके ठीक हो गए? यह राजनीतिक लड़ाई नहीं है बल्कि लोगों की जान बचाने की लड़ाई है।’

उन्होंने कहा, ‘देश की आर्थिक हालत बहुत गंभीर है, अब स्थिति ऐसी है कि हमारी जीडीपी और हमारा आरबीआई भी कंगाल हो चुका है, ऐसे में सरकार एयर इंडिया, रेलवे, एलआईसी और काफी कुछ बाजार में बेचने के लिए लाई है बहुत बड़ी सेल लगी है अब इस सेल में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट को भी खड़ा कर दिया गया है।’

 

 

09:45 AM, 17-Sep-2020

वाईएसआरसीपी के सांसद ने किया विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध

राज्यसभा में वाईएसआरसीपी के सांसद वीवी रेड्डी ने कहा, ‘मैं आंध्र प्रदेश में विशेष ट्रेनों की शुरुआत के लिए अनुरोध करता हूं। हाल ही में 80 ट्रेनों की शुरुआत की गई थी, लेकिन हैदराबाद-विशाखापत्तनम, हैदराबाद-तिरुपति के बीच एक भी ट्रेन नहीं चली। मैं रेल मंत्री से इन गंतव्यों के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध करता हूं।’
 

 

09:07 AM, 17-Sep-2020

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। ऊपरी सदन में आज राजनाथ चीन के साथ जारी सीमा विवाद पर दोपहर 12 बजे बयान देंगे।

08:57 AM, 17-Sep-2020

गाय की तस्करी पर भाजपा सांसद ने दिया नोटिस

भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश पोद्दार ने राज्यसभा में ‘विशेष रूप से पूर्वी राज्यों में गाय की तस्करी’ को लेकर शून्यकाल में नोटिस दिया है।
 

 

08:54 AM, 17-Sep-2020

डीएमके सांसद ने राज्यसभा में दिया नोटिस

डीएमके सांसद टी शिवा ने राज्यसभा में पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) अधिसूचना 2020 विधेयक पर रोक लगाने के लिए छोटी अवधि की चर्चा का नोटिस दिया।
 

 

08:52 AM, 17-Sep-2020

अकाली दल के सांसद ने दिया नोटिस

शिरोमणि अकाली दल के सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा ने राज्यसभा में शून्यकाल में नोटिस दिया है जिसमें पंजाबी भाषा को जम्मू और कश्मीर की छठवीं आधिकारिक भाषा घोषित करने की मांग की गई है।
 

08:46 AM, 17-Sep-2020

संसद Live: क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद पर बयान देंगे। विपक्ष द्वारा इसपर हंगामा करने के आसार हैं।
 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vikrant Massey returns to work after six months; confides he feared going to the sets : Bollywood News

Thu Sep 17 , 2020
After a six month hiatus, showbiz is slowly but steadily getting back on its feet. Many actors have begun shooting for their projects, some new and some unfinished ones. Known to be a professional, Vikrant Massey has also returned to the sets to shoot for the commercial of a brand. […]

You May Like

Breaking News