- Hindi News
- Local
- Mp
- Corona Havoc Not Decreasing In Madhya Pradesh, 1019 New Cases Found In 24 Hours, Highest Cases In One Day In 5 Months After Corona Started
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रायगढ़ में युवक ने इसी पुल से बच्चों को फेंका। इसके बाद खुद कूद गया। पति को जाते हुए देख पत्नी भी पीछे भागी, तब तक देर हो चुकी थी।
- अटलजी की आज दूसरी पुण्यतिथि, इंदौर में उनकी भतीजी माला तिवारी ने यादें ताजा कीं
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह की 15 अगस्त की घोषणाओं को लफ्फाजी बताया
- मध्य प्रदेश में कोरोना शुरू होने के 5 महीने बाद पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए
आज आपके हाथ में अखबार नहीं होगा। 15 अगस्त के मौके पर अखबारों की छुट्टी थी। लेकिन, खबरों की नहीं। देश में, आपके राज्य की बहुत सी खबरें हैं जो आपको जाननी चाहिए। बिना अखबार वाले इस दिन दैनिक भास्कर एप आपके लिए देश-दुनिया के साथ आपके राज्य-शहर की बड़ी खबरें लेकर आया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें जानिए….
1. रायगढ़: पत्नी से झगड़े बाद बच्चों को लेकर भागा था पति
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रविवार सुबह एक युवक ने तीन बच्चों की नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद कूद गया। पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने यह कदम उठाया। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। युवक एसईसीएल खदान में पदस्थ था। वह परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने मदनपुर के एडू आया था।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
2. प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से 13 मरीजों की जान गई
मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1019 नए केस मिले हैं। ये अब तक एक दिन में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे 2 दिन पहले 1014 पॉजिटिव मिले थे। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 44433 तक पहुंच गई है। एक दिन में 13 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। मरने वालों की संख्या एक हजार को पार कर 1094 पर पहुंच गई है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा जबलपुर में 3 और खरगोन में 2 लोगों की जान गई।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें

बैतूल में 100 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय स्वयंसेवियों के जरिए अंतिम संस्कार कराया।
3. अटल जी की दूसरी पुण्यतिथि: पीएम हाउस को वे कांटों से भरा कहते थे
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। अटलजी का इंदौर से गहरा नाता रहा है। उनकी भतीजी माला तिवारी इंदौर में ही रहती हैं। अटलजी को याद करते हुए उन्होंने बताया- वे बहुत सहल और सहज थे। मेरी शादी पर वे फूलों से बने गहने लेकर दिल्ली से आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद जब मैं बच्चों के साथ दिल्ली गई तो उन्होंने पीएम हाउस को दिखाते हुए कहा था- देखो कितना बड़ा और कितना अच्छा है, लेकिन यह कांटों से भरा है।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें

अटल बिहारी वाजपेयी अपनी भतीजी माला तिवारी के साथ।
4. 15 अगस्त की घोषणाओं पर कमलनाथ बोले- उपचुनावों के बाद पराधीनता की बेड़ियां टूटेंगी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणाओं पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शिवराजजी, बड़बोले और झूठे भाषणों से मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर नहीं होगा। उन्होंने कहा- मुझे पूरी उम्मीद है कि मध्य प्रदेश जनमत को नकारकर हथियाई हुई सत्ता की पराधीनता में जकड़ा हुआ है। उपचुनावों के बाद प्रदेश स्वाधीन होगा और विकास के मार्ग पर लौट आएगा।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
5. मप्र: उपचुनाव में हिंदू कार्ड खेलेगी कांग्रेस, भाजपा बोली- वो दिन में हनुमान चालीसा और रात में मौलवियों की मीटिंग करते
अगले महीनों में मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने हिंदू कार्ड खेलने की तैयारी कर ली है। इसका ताना-बाना भी बुनना शुरू कर दिया। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भगवामय नजर आए। उन्होंने कांग्रेस की परंपराओं को तोड़ते हुए प्रदेश कार्यालय में राम दरबार की झांकी सजवाई तो कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने घर पर धूमधाम से पूजन किया। 4 अगस्त को कमलनाथ ने ट्विटर अकाउंट पर भगवा कपड़े पहने हुए फोटो लगा दी। भाजपा ने इसे लेकर तंज कसा है।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज की घोषणाओं को लफ्फाजी करार दिया है।
6. प्रदेश में अब तक सामान्य से 8% कम गिरा पानी
मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से लगातार बारिश होने के बाद भी इस सीजन में मानसून का कोटा अब तक पूरा नहीं हो पाया है। अब तक प्रदेश में 601.4 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन यह 553.8 मिलीमीटर ही हुई है। यह सामान्य से करीब 8% कम है। अगर पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां पर सामान्य से 10% कम बारिश हुई है। अब तक 673.3 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन 605.3 मिली मीटर ही पानी गिर पाया है।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें

तस्वीर राजधानी के बड़े तालाब की है, जहां पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।
7. कोरोना इफेक्ट: मास्क नहीं लगाने पर साड़ी व्यवसायी को जेल भेजा
जबलपुर के पाटन कस्बे में एसडीएम ने मास्क नहीं लगाने और झूठ बोलने के आरोप में एक साड़ी व्यवसायी को जेल भेज दिया। व्यापारी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। दो दिन से युवक जेल में ही है। मास्क न लगाने पर अभी तक सिर्फ 100 से 500 रुपये का जुर्माना ही लगाया जा रहा है। प्रदेश में संभवत: ये पहला मामला है, जब किसी को मास्क नहीं लगाने पर जेल जाना पड़ा।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
8. भोपाल: आज 117 नए केस, आईएएस संजय दुबे की पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव
भोपाल में रविवार को 117 नए केस सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 8605 हो गई। इससे पहले शनिवार को 153 संक्रमित मिले थे। नए केस में सीनियर आईएएस संजय दुबे की पत्नी और उनका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गोविंदपुरा स्थित बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में 5 संक्रमित मिलने के बाद दफ्तर शिफ्ट कर दिया गया। बिजली कंपनी ने वॉट्सएप नंबर जारी किया है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को यूपीएवाय (UPAY) एप उपयोग करने की सलाह दी।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें

डीजे और टेंट संचालकों के साथ पुलिस और प्रशासन की मीटिंग हुई।
9. बीजापुर: देर रात से बारिश का दौर जारी; कई मकान भी गिरे
छत्तीसगढ़ में शनिवार देर रात से बारिश का दौर जारी है। बीजापुर में पिछले 7 दिनों से जारी बारिश से कई गांव तालाब बन गए हैं। दर्जनभर से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है। नैमेड तालाब फूटने से जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 6 घंटे बाद बहाल किया जा सका है। भोपालपट्नम मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया है। कई मकान और पंचायत भवन अब तक बारिश में ढह चुके हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 9 जिलों के लिए रेड, 5 के लिए ऑरेंज व 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें

यह तस्वीर बीजापुर की है। यहां पिछले सात दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई गांव तालाब बन गए हैं।
10. दुर्ग में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शनिवार देर रात टीवी देखने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मोहन नगर क्षेत्र में रहने वाला बसन यादव शनिवार रात घर में टीवी देख रहा था। इस पर बड़े भाई धनराज यादव (28) ने उसे देर तक टीवी देखने से मना किया और बंद करने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि बसन ने वहां रखी कुल्हाड़ी से धनराज पर हमला कर दिया।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग में शनिवार देर रात मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई धनराज की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। (धनराज की फाइल फोटो)
11. शिवराज का ऐलान- चंबल प्रोग्रेस-वे का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे होगा
चंबल प्रोग्रेस-वे का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस-वे होगा। भोपाल में अटलजी की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। यह घोषणाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कीं। शिवराज ने वाजपेयी को अजातशत्रु बताया।
पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
0