- Hindi News
- International
- Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll
वाशिंगटन14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मैक्सिको की न्यू मैक्सिको सिटी में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंतिम संस्कार में शामिल होते एक मृतक के परिजन।
- दुनिया में अब तक 7.68 लाख मौतें हुईं, 1.43 करोड़ लोग ठीक हुए
- अमेरिका में अब तक 55 लाख संक्रमित, जबकि 1.72 लाख मौतें हुईं
दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 16 लाख 638 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 43 लाख 21 हजार 853 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 7 लाख 68 हजार 603 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 345 नए मामले सामने आए और 635 मौतें हुईं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 17 हजार 714 हो गया है।
अब तक देश में 56 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। मैक्सिको सरकार ने रविवार को कहा कि देश में जल्द वैक्सीन तैयार करने की कोशिश हो रही है। 14 अगस्त को सरकार ने एस्ट्रेजेनेका कंपनी के साथ करार किया है। देश को महामारी से लड़ने के लिए करीब 20 करोड़ वैक्सीन की जरूरत होगी।
10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 55,29,789 | 1,72,606 | 29,00,188 |
| ब्राजील | 33,17,832 | 1,07,797 | 24,04,272 |
| भारत | 25,89,208 | 50,084 | 18,60,672 |
| रूस | 9,17,884 | 15,617 | 7,29,411 |
| साउथ अफ्रीका | 5,83,653 | 11,677 |
4,66,941 |
| पेरू | 5,16,296 | 25,856 | 3,54,232 |
| मैक्सिको | 5,17,314 | 56,543 | 3,51,372 |
| कोलंबिया | 4,56,689 | 14,810 | 2,74,420 |
| चिली | 3,83,902 | 10,395 | 3,56,951 |
| स्पेन | 3,58,843 | 28,617 | उपलब्ध नहीं |
फ्रांस: लॉकडाउन हटाने के बाद मामले बढ़े
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार बताया कि देश में बीते 24 घंटे में 3310 नए मामले सामने आए हैं। यह देश में लॉकडाउन हटाने के बाद सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां चार दिन पहले लॉकडाउन हटाया गया था। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 15 हजार 521 हो गया है। फ्रांस सभी ऑफिस में मास्क जरूरी करने पर विचार कर रहा है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को सीन नदी के किनारे मास्क लगाकर टहलते स्थानीय लोग। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सभी के लिए मास्क पहनना जरूरी किया है।
साउथ अफ्रीका: लॉकडाउन हटाने का ऐलान
- साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शनिवार को देश में लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया।रामफोसा ने कहा कि देश में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। सरकार तंबाकू और शराब पर लगाया गया बैन हटाएगी। रेस्टोरेंट और स्कूल कॉलेज खोलने की इजाजत दी जाएगी। लोग एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना जरूरी होगा।
- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की टीम साउथ अफ्रीका में संक्रमण रोकने में मदद करेगी। यहां के स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखाइजे ने बताया कि इस टीम में 43 सदस्य होंगे। इनमें से 16 लोग 13 अगस्त को देश में पहुंच गए। तीन हफ्ते पहले तक हर दिन 12 हजार मामले आते थे लेकिन अब हर दिन 5 हजार मामले आ रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के सोवेटो में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के दौरान एक वालंटियर को इंजेक्शन लगाते स्वास्थ्यकर्मी। देश में बीते तीन हफ्तों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं।
ब्रिटेन: लगातार पांचवें दिन हजार से ज्यादा मामले
ब्रिटेन में शनिवार को 1012 मामले आए। देश में लगातार पांच दिनों से 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन में अब संक्रमितों की संख्या 3 लाख 17 हजार 379 हो गई है। यहां पिछले 28 दिनों में 3 मौतें हुई हैं। देश में अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई हैं। इस बीच ब्रिटेन सरकार ने 9 लाख वैक्सीन खरीदने का ऑर्डर भी दिया है। ब्रिटेन अब तक चार वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से इसे खरीदने का करार कर चुकी है। हालांकि इनमें से किसी भी कंपनी ने इसे तैयार नहीं किया है।

ब्रिटेन के नार्थम्पटन में 14 अगस्त को ग्रीनकोर सैंडविच फैक्ट्री के पास कार सवार का सैंपल लेता नेशनल हेल्थ सर्विस का एक स्टाफ।
ब्राजील: एक दिन में 41 हजार 576 नए मामले
ब्राजील में बीते 24 घंटे में 576 नए मामले सामने आए हैं और 709 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 33 लाख 17 हजार 96 हो गया है। यहां के साओ पाउलो राज्य में बीते 24 घंटे में 11 हजार 408 नए मामले सामने आए और 167 मौतें हुईं। साओ पाउलो देश में महामारी से सबसे प्रभावित राज्य है। इस राज्य में 6 लाख 97 हजार 530 मामले सामने आए हैं और 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।देश में अब तक 1 लाख 7 हजार 232 मौतें हुई हैं।

ब्राजील के रियो डे जनेरियो में शनिवार को क्राइस्ट रिडीमर स्टैच्यू खोले जाने के बाद फेस शील्ड लगाकर प्रेयर करती एक महिला।
0
