Here is how Late Sushant Singh Rajput was became MS Dhoni | महेंद्र सिंह धोनी बनने के लिए सुशांत ने 13 महीने की ट्रेनिंग ली थी, खुद बताया था किकेटर से कैसे थी उनकी समानता

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी।

  • चार साल पहले सुशांत ने पर्दे पर जिया था एम.एस. धोनी का किरदार
  • 2016 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी ‘एम.एस. धोनी’

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वे आईपीएल खेलते रहेंगे। चार साल पहले पर्दे पर धोनी की जिंदगी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी जिया था। हालांकि, इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया था कि धोनी बनने के लिए उन्होंने 13 महीने तक ट्रेनिंग ली थी। इतना ही नहीं, तैयारी के 12 महीनों में तीन बार उन्होंने खुद धोनी से मुलाकात की थी। ताकि वे उनके रहन-सहन, चाल-ढाल को सीख सकें।

सुशांत के इस इंटरव्यू के प्रमुख अंश, जो उन्होंने लाइव मिंट को दिया था…

धोनी के साथ अपनी समानता पर

मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। जब मैं छोटा था, दोपहर में मुझे पढ़ाई करनी होती थी और शाम 4:00-5:30 का वक्त खेलने का होता था। पूरा दिन इस वक्त के आसपास ही घूमता था। हम कबड्डी, क्रिकेट, कुछ भी खेलते थे। वह डेढ़ घंटे का समय हमारे लिए 5 मिनट के बराबर था। धोनी और मैंने हमारी जिंदगी के उसी 4:00-5:30 के वक्त को जिया है। इससे मुझे पहचान महसूस हुई।

कई घंटे धोनी को देखा

क्रिकेटिंग स्किल पर काम शुरू करने से पहले मैंने कई घंटों तक उन्हें देखा। मेरा इरादा चीजों को पिकअप करने का था। मैं शूटिंग के दौरान उनके बारे में नहीं सोचना चाहता था। 12 महीने की तैयारी में मैंने उनसे तीन बार मुलाकात की। पहली बार मैंने उनसे सिर्फ अपनी कहानी सुनाने के लिए कहा। दूसरी बार मेरे पास 250 हाईपोथिटिकल मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन थे। तीसरी बार में मैंने उनसे स्क्रिप्ट को लेकर सवाल किए। जैसे कि आप इस वक्त क्या सोच रहे हैं? सिर्फ यह तय करने के लिए कि मैं सही दिशा में जा रहा हूं या नहीं।

किरण मोरे से 13 महीने की ट्रेनिंग ली

मैंने किरण मोरे (पूर्व भारतीय विकेट कीपर) और एक वीडियो एनालिस्ट से 13 महीने की ट्रेनिंग ली। मैंने 6 फ्रेम में हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस की। वे (वीडियो एनालिस्ट) एक जगह बॉलिंग मशीन लगा देते थे और मैं इस शॉट को एक दिन में 300 बार खेलता था। यह सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक कि शॉट एकदम सही नहीं आ गया।

2016 की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म थी ‘धोनी’

‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में अनुपम खेर, दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका थी।

एम.एस. धोनी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

धोनी के संन्यास पर बॉलीवुड रिएक्शन: कार्तिक आर्यन ने पूछा- हम ऐसा क्या करें कि आप अपना फैसला बदल लें, अनुपम खेर बोले- आप हमेशा हमारे दिलों पर राज करेंगे

धोनी का बॉलीवुड कनेक्शन: दीपिका से असिन तक कई एक्ट्रेसेस के साथ रहे कैप्टन कूल के अफेयर के चर्चे, सबसे खास दोस्तों में से एक हैं जॉन अब्राहम

सालभर पहले लताजी ने माही से कही थी ये बात: जब लताजी ने धोनी से कहा था- देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है, रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Saif Ali Khan Birthday: Kareena Kapoor Khan shares a goofy boomerang video wishing the sparkle of her life  : Bollywood News

Sun Aug 16 , 2020
Bollywood actor Saif Ali Khan turns 50 today. The actor who has entertained the Hindi film audience for over 25 years celebrated his 50th with his family members and close friends at his home in Bandra.  Kareena Kapoor Khan took to her Instagram handle to share a boomerang video of […]

Breaking News

Recent Posts