- Hindi News
- Local
- Haryana
- Shocking Accident Faridabad; Speeding Car Falls Off Flyover In Haryana, Child And Driver Are Both Safe
फरीदाबाद7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ट्रक की बॉडी तोड़कर ऐसे घुस गई कार।
- मथुरा की ओर से दिल्ली की ओर जा रही थी कार, अचानक बिगड़ा संतुलन
कहावत आपने जरूर सुनी होगी आसमान से गिरा और खजूर पर अटका। फरीदाबाद में भी एक कार फ्लाईओवर से गिरी और एक ट्रक में अटक गई। दरअसल, कार गिरने के बाद इस ढंग से ट्रक में जा घुसी की हर कोई देखकर हैरान था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाड़ी को इस हालत में देखकर लोग वीडियो और फोटो क्लिक करने लगे।
मंगलवार शाम फरीदाबाद के मेवला माहराजपुर इलाके के पास से होकर गुजरने वाले फ्लाईओवर पर कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। कार नीचे गिरते ही एक ट्रक में जा चढ़ी। ट्रक में कार इस तरीके से चढ़ी हुई थी मानों किसी ने रख रखी हो। ऐसा देख कुछ ही देर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हर कोई वीडियो और फोटो क्लिक कर रहा था। हालांकि उसमें सवार चालक या अन्य किसी सवारी को कोई अता-पता नहीं था। मामले में फरीदाबाद पुलिस कार्रवाई कर रही है।
0
