Bihar Politics Female activist in Congress office creates ruckus at Patna Party office Sadakat Ashram, accuses party leaders of torturing | कांग्रेस दफ्तर में महिला कार्यकर्ता ने किया बवाल, पार्टी नेताओं पर टॉर्चर करने का लगाया आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar Politics Female Activist In Congress Office Creates Ruckus At Patna Party Office Sadakat Ashram, Accuses Party Leaders Of Torturing

पटना33 मिनट पहले

सदाकत आश्रम स्थित पार्टी दफ्तर के कांग्रेस दफ्तर में हंगामा करती महिला कार्यकर्ता जया लक्ष्मी।

  • महिला कार्यकर्ता जया लक्ष्मी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने बात रखने की कोशिश की लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया
  • महिला को प्रताड़ित करने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-मैं उन्हें नहीं जानता, जो मामला होगा वह देखेंगे

पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस दफ्तर में रविवार को एक महिला कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। महिला कार्यकर्ता का नाम जया लक्ष्मी है और उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई। जया ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उन्हें अक्सर प्रताड़ित किया जाता है। जब वो वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी पीड़ा रखती हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती। बड़े नेता उनकी बात भी नहीं सुनते।

पत्रकारों से बात करते हुए जया लक्ष्मी ने कहा कि पार्टी के लोग ही जब टॉर्चर करने लगें तो आवाज उठाना गलत है क्या। उन्होंने बताया कि बहुत दिनों से यह बर्दाश्त कर रही थी। कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने बात रखने की कोशिश की लेकिन किसी ने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया। आवाज उठाई तो कुछ लोग मेरे परिवार वालों के खिलाफ बोलने लगे। ऐसे लोगों की क्या हैसियत है मुझे अच्छी तरह मालूम है। मेरी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है।

महिला कार्यकर्ता को प्रताड़ित करने को लेकर जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि मैं उन्हें नहीं जानता हूं। पहले कभी मिला भी नहीं हूं। जो भी मामला होगा वह देखेंगे। इस सवाल पर कि क्या प्रताड़ित करने वाले कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई होगी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इसे टाल गए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Web Series Abhay 2 trolled for identify Khudiram Bose as a criminal

Sun Aug 16 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : হিন্দি ওয়েব সিরিজ অভয় ২, আর সেখানেই দেখা গেল ক্ষুদিরাম বসুকে। নাহ, বিপ্লবী হিসাবে বা ঐতিহাসিক চরিত্র হিসাবে নয়।  থানার মধ্যে ক্রিমানাল স্কেচ আঁকা বোর্ডে দেখা গেল ক্ষুদিরাম বসুর ছবি। আর এতেই বেজায় চটেছেন নেটজনতা।  ‘অভয় ২’ ওয়েব সিরিজে ভারতের স্বাধীনতা আন্দোলনের অন্যতম পথিকৃৎ-কে এভাবে তুলে ধরায় সোশ্যাল […]

Breaking News

Recent Posts