पहली तिमाही के दौरान सोने के आयात में 81 फीसदी की गिरावट

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रेल -जून) के दौरान देश में सोने का आयात 81.22 फीसदी घटकर 2.47 अरब डॉलर रह गया है।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी के बीच सोने की मांग में भारी गिरावट आई है, जिससे आयात घटा है। वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में सोने का आयात 13.16 अरब डॉलर यानी 91,440 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में चांदी का आयात भी 56.5 फीसदी घटकर 68.53 करोड़ डॉलर या 5,185 करोड़ रुपये रह गया। सोने और चांदी के आयात में कमी से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली है। आयात और निर्यात का अंतर व्यापार घाटा कहलाता है।

गौरतलब है कि अप्रैल-जुलाई के दौरान व्यापार घाटा कम होकर 13.95 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 59.4 अरब डॉलर था। पिछले साल दिसंबर से सोने का आयात लगातार घट रहा है। मार्च में सोने का आयात 62.6 फीसदी, अप्रैल में 99.93 फीसदी, मई में 98.4 फीसदी और जून में 77.5 फीसदी घटा है। हालांकि, जुलाई में सोने का आयात 4.17 फीसदी बढ़कर 1.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 1.71 अरब डॉलर रहा था।

उल्लेखनीय है कि भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, जो मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग पूरा करता है। सालाना देश में  800 से 900 टन सोने का आयात होता है।

यह खबर भी पढ़े: हमीरपुर: कोरोना से फिर एक महिला की मौत, महिला सिपाही भी कोरोना से पॉजिटिव, संक्रमित की संख्या 463 पार

यह खबर भी पढ़े: धोनी क्या राजनीति में शामिल होंगे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 47153 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City/District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra | 47 हजार पार पहुंचे कोरोना मरीज, 743 नए केस आए, 10 मरीजों ने तोड़ा दम

Sun Aug 16 , 2020
Hindi News Local Haryana Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 47153 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra पानीपत7 घंटे पहले कॉपी लिंक कोरोना जांच के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए डॉक्टर। सिरसा में रिकवरी रेट […]

Breaking News

Recent Posts