Jee main Exams being taken at five centers in Jaipur, a total of 19 centers were made in 9 districts of Rajasthan, latest news update | आज बीई-बीटेक की पहली शिफ्ट की परीक्षा पूरी, जयपुर मे 5 जगह बनाए गए सेंटर; परिजन बोले- एग्जाम होना जरूरी था

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jee Main Exams Being Taken At Five Centers In Jaipur, A Total Of 19 Centers Were Made In 9 Districts Of Rajasthan, Latest News Update

जयपुर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में आर्य इंस्टीट्यूट सेंटर पर एग्जाम देने पहुंचे स्टूडेंट्स।

  • परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन द्वारा निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स की बुधवार को दूसरे दिन की परीक्षा शुरू हुई। जो 2 शिफ्टों में सुबह 9 से 12, दोपहर 3 से 6 बजे के बीच पूरी होगी। राजस्थान के 33 में से केवल 9 जिलों में ही जेईई मेन के 19 सेंटर बनाए गए हैं। अकेले जयपुर में 5 सेंटरों पर परीक्षा ली जा रही है। बुधवार से बीई-बीटेक की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा मे कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मेथ्स के 25-25 प्रश्न होंगे।

वहीं, राजस्थान में कुल करीब 45 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। मेन के लिए 24 जिलों के स्टूडेंट्स को दूसरे शहरों से सफर करना पड़ेगा। कई स्टूडेंट्स को एग्जाम देने के लिए 250 से 300 किमी दूर जाना पड़ेगा। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि बसें और ट्रेनें सीमित संख्या में ही चल रही हैं। इसकी वजह से सेंटर पर पहुंचना भी अपने आप में एक चुनौती है।

इस दौरान बच्चों के साथ आए परिजन बोले कि अगर एग्जाम नहीं होंगे तो बच्चों का भविष्य खराब होगा। अगर इस साल बच्चे एग्जाम नहीं देंगे तो अगले साल और बच्चे बढ़ जाएंगे। उसकी व्यवस्था कैसे होगी।

जयपुर में सेंटर के बाहर मौजूद स्टूडेंट्स के परिजन।

जयपुर में सेंटर के बाहर मौजूद स्टूडेंट्स के परिजन।

जयपुर की कूकस स्थित आर्य इंजीनियरिंग कॉलेज न्यू कैंपस, आर्य इंजीनियरिंग कॉलेज न्यू कैंपस पुराना कैंपस, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, एसकेआईटी कॉलेज और विवेकानंद ग्लोबल युनिवर्सिटी में सेंटर बनाए गए हैं। सभी जगह कोरोना संक्रमण को देखते सभी सुविधाएं की गई। यहां पर हाथ सैनिटाइज के लिये चार मशीनें लगाई गई है। 4 लाइन बनाई गईं। जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उनके डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद हैंड सैनिटाइज करवाए गए। साथ ही छात्रों को मास्क भी दिए गए।

रोडवेज में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था

परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन द्वारा निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई। जेईई परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाने पर परिचालक और बुकिंग केंद्र पर दिखाना अनिवार्य होगा। जिस पर परीक्षार्थियों के लिए 0 राशि का टिकट दिया जा रहा है।

सीकर में भी परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स।

सीकर में भी परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स।

अभ्यार्थियों और अभिभावकों पर लॉकडाउन के नियम लागू नहीं होंगे

गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने बताया कि जेईई और नीट अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राज्य में लॉकडाउन लागू नहीं माना जाएगा। उन्होंने बताया कि नीट और जेईई के अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड या सॉफ्ट कॉपी को वैध पास माना जाएगा।

सेंटर में जाने से पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग की गई।

सेंटर में जाने से पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग की गई।

निर्धारित दिवसों पर होटल, रेस्त्रां, धर्मशाला खुले रहेंगे

जेईई मेन परीक्षा वाले शहरों में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए परीक्षा के निर्धारित दिवसों पर होटल, रेस्त्रां, धर्मशाला खुले रहेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी, उनके अभिभावक और रेस्टोरेंट केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी और गाइडलाइन का पालन करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में नौ शहरों यथा अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, श्रीगंगानगर में 31 अगस्त 2020 से 7 सितंबर 2020 तक जेईई मेन एग्जाम आयोजित की जाएगी।

जयपुर की कूकस स्थित आर्य इंजीनियरिंग कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था भी की गई।

जयपुर की कूकस स्थित आर्य इंजीनियरिंग कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था भी की गई।

सेंटर पर प्रवेश पत्र के अनुसार रिपोर्टिंग करें स्टूडेंट्स

जेईई मेन सितंबर के प्रवेश पत्रों में प्रत्येक स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग का अलग-अलग समय दिया गया है। सभी स्टूडेंट्स एक ही समय में परीक्षा केंद्र न पहुंचे और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए एनटीए द्वारा यह निर्णय लिया है। इसलिए स्टूडेंट्स अपने प्रवेश पत्र में दिए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें।

परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। स्टूडेंट्स को दिए गए प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को अभिभावक के हस्ताक्षर, स्वयं का बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा। विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे। स्टूडेंट्स स्वयं के साथ आधार कार्ड या कोई आईडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनिटाइजर व पानी की बोतल साथ में लाना होगा।

स्टूडेंट्स काे लेकर आने वाले व्हीकल काे सेंटर से 20 मीटर दूर रखा गया।

स्टूडेंट्स काे लेकर आने वाले व्हीकल काे सेंटर से 20 मीटर दूर रखा गया।

परीक्षा के समय मास्क का उपयोग आवश्यक होगा

स्टूडेंट्स को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्केनिंग कर प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी, साथ ही स्टूडेंट्स को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे स्टूडेंट्स को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा।

व्हीकल को सेंटर से 20 मीटर दूरी पर रखा जाएगा

स्टूडेंट्स काे लेकर आने वाले व्हीकल काे सेंटर से 20 मीटर दूरी पर ही रखना हाेगा। इससे आगे की किसी भी स्थिति में एंट्री की परमिशन नहीं मिलेंगी। वहीं, दूसरी ओर एग्जाम हाॅल के बाहर साेशल डिस्टेंसिंग के नियमाें की पालना करने के लिए स्टूडेंट्स की एंट्री और एक्जिट एक साथ न हीं हाेेगी।

एनटीए ने सेंटर के लिए जारी की ये गाइडलाइन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए एनटीए ने गाइडलाइन जारी की है। इस बार एडमिट कार्ड पर लिखे एंट्री टाइम के अनुसार हॉल में प्रवेश मिलेगा। स्टूडेंट को एडमिट कार्ड, आईडी, ट्रांसपेरेंट बॉल पेन, एडिशनल फोटोग्राफ, 50 एमएल हैंड सैनिटाइजर और पानी की ट्रांसपेरेंट बॉटल साथ ले जाने की इजाजत रहेगी।

  • स्टूडेंट्स को कोविड-19 के संबंध में सैल्फ अटेस्टेड फॉर्म देना होगा।
  • रफ वर्क के लिए शीट डेस्क पर ही मिलेंगी। पर्यवेक्षक को ग्लव्स पहनकर शीट उपलब्ध कराना होंगी।
  • हर शिफ्ट के बाद सीट, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस आदि को सैनिटाइज किया जाएगा। सेंटर पर भी सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध होगा।
  • पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि सभी प्रक्रियाएं टच फ्री हों, जिससे शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया जा सके।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

মানসিক অবসাদের সঙ্গে লড়াই করছেন অমিতাভের নাতনি নভ্যা! দেখুন ভিডিয়ো

Wed Sep 2 , 2020
ভিডিয়ো শেয়ার করেন নভ্যা  Source link

Breaking News

Recent Posts