मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की मामले में Zee News ने बड़ा खुलासा किया है. Zee News के पास सुशांत सिंह राजपूत और उनके दोस्त कुशल झावेरी की एक्सक्लूसिव WhatsApp चैट है, जिससे पता चल रहा है कि सुशांत मौत से पहले डिप्रेशन में नहीं थे. ये WhatsApp चैट 1 और 2 जून के बीच की है.
WhatsApp चैट में सुशांत अपने दोस्त को बताते हैं कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है. फिर वो कुशल को समझाते हैं कि जीवन में संघर्ष से कभी डरना नहीं चाहिए, यही जिंदगी का गोल्डन पीरियड होता है.
बता दें कि इस WhatsApp चैट से साफ पता चल रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने करियर और भविष्य को लेकर सकारात्मक और बहुत ही आशावादी थे. इससे सुशांत के डिप्रेशन में होने वाली थ्योरी गलत साबित हो रही है.
