- Hindi News
- Local
- Haryana
- Palwal Road Acciden: Two People Killed As Oil tanker bike Road Accident Today On Hodal Nuh Road Near Palwal District
पलवल4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मृतक महेश।
- पलवल जिले से होकर गुजरने वाले होडल-नूंह मार्ग की घटना
- गांव सोंध से होडल के लिए निकले थे, गांव के ही पंप से निकले टैंकर ने टक्कर मारी
पलवल के होडल-नूह मार्ग पर रविवार रात गांव सोंध के समीप बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंडकटी थाना पुलिस ने मामले में टैंकर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक हरेंदर।
पुलिस जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि गांव सोंध निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात को वह और मोहन सिंह बाइक पर व उसका 25 वर्षीय बड़ा भाई महेश व उसका 22 वर्षीय दोस्त हरेंदर दूसरी बाइक पर सवार होकर गांव से किसी काम से होडल जा रहे थे।
गांव के समीप स्थित बांके बिहारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पम्प से तेज रफ्तार में एक तेल का टेंकर निकला और उसने हरेंदर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उसका बड़ा भाई महेश व हरेन्दर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैंकर चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गए। टैंकर होडल निवासी राकेश चला रहा था। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके सोमवार की दोपहर शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0