DNA excess workout in gym will make you unfit | DNA ANALYSIS: ज्यादा वर्कआउट बना देगा ‘अनफिट’, जिम में जोश से ज्यादा होश में रहें

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद अब देश के ज्यादातर शहरों में जिम खुल गए हैं. आप भी खुद को फिट रखने के लिए फिर से जिम जाने के बारे में जरूर सोच रहे होंगे. वहीं कई लोग इस सोच के साथ जिम जाने की सोच रहे होंगे कि पिछले कुछ महीनों की भरपाई करेंगे और पहले से ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे. ऐसा हो सकता है कि लॉकडाउन के दौरान आपका वजन बढ़ गया हो लेकिन अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो हम आपको सावधान करना चाहते हैं.

ज्यादा एक्सरसाइज से बिगड़ी तबीयत
दिल्ली में 18 वर्ष के एक युवक में जोश में आकर जिम में इतनी कसरत कर ली कि उसकी तबीयत खराब हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसलिए अगर लॉकडाउन में घर में रहकर आपका वजन बढ़ गया है और आप जिम जाकर अपने वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं तो आपको सावधान करने वाली हमारी ये रिपोर्ट जरूर पढ़ें.

कसरत करना शरीर के लिए अच्छा है लेकिन जरूरत से ज्यादा कसरत करना अस्पताल पहुंचा देता है. 18 साल के लक्ष्य बिंद्रा लॉकडाउन में घर में बैठे रहे, जिम नहीं जा पाए. इस बात का इन्हें इतना पछतावा हुआ कि जैसे ही जिम जाने का मौका मिला तो इतनी एक्सरसाइज कर ली कि वहां से सीधे अस्पताल पहुंच गए. अचानक से ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से लक्ष्य की किडनी पर बुरा असर पड़ा. डॉक्टरों को तुरंत डायलिसिस करना पड़ा.

5 अगस्त से जिम और योगा सेंटर्स खोल दिए गए हैं. ऐसे में अगर आप भी जिम में पसीना बहाने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी मत कीजिए फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है लॉकडाउन से पहले एक्सरसाइज का जो रूटीन था. उसके 50 प्रतिशत एक्सरसाइज से ही शुरूआत करें. महीनों से बंद एक्सरसाइज की सारी कसर अगर एक ही दिन निकालने की सोचेंगे तो ये सोच आपकी मुसीबत बढ़ा देगी और जिस शरीर को फिट रखने के लिए आप एक्सरसाइज करेंगे वही आपको अनफिट बना देगी.

​जिम जाने से पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा-

-जिम जाने से पहले खुद को हाइड्रेट करें. वर्कआउट करते समय भी इस बात का ध्यान रखें कि डिहाइड्रेशन न हो, पानी पीते रहें.

-लंबे वक्त बाद जिम जा रहे हैं तो एक बार में आधे घंटे से ज्यादा एक्सरसाइज न करें.

-शुरुआत में हल्की एक्सरसाइज ही करें, भारी भरकम वजन उठाने की कोशिश न करें.

-अगर आप लंबे अंतराल के बाद स्विमिंग शुरू कर रहे हैं तो शुरुआती 10 से 15 दिन, आधे घंटे से ज्यादा स्विमिंग न करें.

-अगर आप टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन खेलते हैं तो शुरुआत के 1 हफ्ते, 20 मिनट से ज्यादा ये खेल न खेलें.

फिटनेस एक्सपर्ट की राय है कि शरीर को फिर से एक्सरसाइज की आदत डालें क्योंकि पिछले कई महीने से वो इसका आदी नहीं रहा है.अचानक ज्यादा एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ता है जो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा.

ये भी देखें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

EXCLUSIVE: “People have started using Sooraj Pancholi like a punching bag,” says Zarina Wahab  : Bollywood News

Mon Aug 17 , 2020
Sushant Singh Rajput passed away over two months ago. After the late actor’s family requested for a CBI enquiry, the center accepted the request. However, the Supreme Court is yet to make a decision. Meanwhile, several unverified theories have been doing the rounds of social media related to the death […]

Breaking News

Recent Posts