Sushant Singh Rajput’s gym partner claims Sushant Singh Rajput was upset with Shah rukh behaviour in IIFA | जिम पार्टनर का दावा- शाहरुख ने धोखे में रखकर अवॉर्ड शो में बुलाया और अपमानित किया था, सलमान -करण ने भी बर्बाद करने की साजिश रची

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2013 में हुए आईफा अवॉर्ड्स समारोह के दौरान शाहरुख खान ने सुशांत को स्टेज पर बुलाकर उनका खूब मजाक उड़ाया था। सुनील शुक्ला का दावा है कि स्टेज पर पूछे जाने वाले सवालों को लेकर सुशांत से कुछ और कहा गया था, लेकिन स्टेज पर हुआ कुछ और।

  • सुनील ने बताया- सुशांत को कोई फिल्म ना मिले, इसके लिए करन जौहर ने सलमान के साथ मिलकर साजिश रची थी
  • उन्होंने बताया कि शाहरुख ने अवॉर्ड शो में सुशांत की बेइज्जती की, जबकि कहा था कि वे उनसे करियर और स्ट्रगल पर बात करेंगे

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में लगातार नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। अब खुद को उनका जिम पार्टनर बताने वाले सुनील शुक्ला ने कहा कि सुशांत को इंडस्ट्री में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। अपने आरोपों को लेकर उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है, साथ ही इस केस को सीबीआई को सौंपने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील भी की है।

सुनील का कहना है कि सुशांत के फिल्मी करियर को खत्म करने के लिए कुछ लोग लगातार कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि किस तरह एक अवॉर्ड शो में शाहरुख ने उन्हें धोखे में रखकर बुलाया और फिर उनका अपमान किया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सलमान और करन ने मिलकर उनका करियर बर्बाद करने के लिए साजिश रची थी।

सुशांत के जिम पार्टनर रहे हैं सुनील

  • सुनील के मुताबिक, वे जिम में सुशांत के पार्टनर थे। वे उनसे अक्सर दिल की बातें शेयर किया करते थे। सुनील ने बताया कि आईफा अवॉर्ड्स के दौरान जब शाहरुख ने सुशांत को स्टेज पर बुलाकर उनका अपमान किया था।
  • उन्होंने दावा किया कि आईफा अवॉर्ड्स में सुशांत जब शाहरुख और शाहिद के साथ स्टेज शेयर करने वाले थे तो शो से पहले शाहरुख ने उनसे बात की थी और उनसे कहा था कि वो स्टेज पर उनसे फिल्म ‘काय पो चे’ के बारे में बात करेंगे। इसके लिए उन्हें एक सिग्नेचर स्टेप को प्रैक्टिस करने को कहा था। इसे लेकर सुशांत बहुत खुश थे।
  • सुनील ने बताया कि इतना ही नहीं शाहरुख ने उनसे ये भी कहा था कि वे उनसे उनके करियर और स्ट्रगल की बात करेंगे। लेकिन स्टेज पर पहुंचते ही उन्होंने उनकी बेइज्जती करना शुरू कर दिया। शाहरुख के इस बर्ताव से सुशांत बहुत आहत हुए थे। उन्होंने जिम में आकर कहा था कि भाई मैं वहां गया, मेरे साथ बहुत गलत हो गया, उन्होंने मेरी बेइज्जती कर दी।

सलमान और करन ने की साजिश
सुनील ने बताया कि करन जौहर ने सलमान के साथ मिलकर साजिश रची कि सुशांत को कोई फिल्म ना मिल सके। उन्होंने बताया कि करन ने सुशांत और जैकलीन को फिल्म ‘ड्राइव’ के लिए साइन किया था। लेकिन इस फिल्म के बीच में जैकलीन को रेस-3 में काम करने का मौका मिला। करन ने सुशांत को तो कोई और फिल्म साइन नहीं करने दी, लेकिन जैकलीन को सलमान की फिल्म में काम करने दिया, जिससे ड्राइव की शूटिंग में देर हो गई।

कंगना ने भी सुनील के आरोपों को लेकर ट्वीट किया

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Coronavirus Pandemic in India Live Updates: করোনা পরিস্থিতি LIVE: সুস্থতার হারে দেশে আশার আলো - Coronavirus Live Updates: World, India And West Bengal Live Updates In Bengali

Tue Aug 18 , 2020
হাইলাইটস গত ১৫ এপ্রিল, যখন দেশে করোনার প্রকোপ একেবারে প্রাথমিক পর্যায়ে, তখন সুস্থতার হার ছিল মেরেকেটে ১২ শতাংশ! যে কারও মনে আতঙ্ক ধরিয়ে দেওয়ার জন্য যথেষ্ট। কিন্তু যত সময় গিয়েছে, এই সুস্থতার হার হু-হু করে বেড়েছে। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: করোনায় সুস্থতার হার ক্রমেই বাড়ছে দেশজুড়ে। সোমবার যা আগের সমস্ত […]

Breaking News

Recent Posts