- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bihar Coronavirus Cases District Wise Today Updates; Cases Rise To 3257 In 24 Hours, Total 4034 Patients Discharged
पटना6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पटना में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- पिछले 24 घंटे में 112781 सैंपल की जांच में 3257 नए मरीज मिले
- पिछले 24 घंटे में 4034 मरीज ठीक हुए, रिकवरी प्रतिशत 73.48
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 109875 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 112781 सैंपल की जांच में 3257 नए मरीज मिले। इस बीच सुखद संकेत यह है कि कोरोना के जितने नए मरीज मिले हैं उससे अधिक पुराने मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 4034 मरीज ठीक हुए हैं।
बिहार में अभी कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 28576 है। कोरोना के 80740 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 73.48 हो गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 109875 हो गई है। पटना में 368, मधुबनी में 234 और पूर्वी चंपारण में 200 नए मरीज मिले हैं।
0
