- Hindi News
- Business
- Has Reliance Industries’ Stock Now Halted? Mutual Funds Are Showing Similar Signs, Fund Houses Sold RIL Shares Worth Rs 4,500 Crore
मुंबईएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मुकेश अंबानी जब कंपनी में शेयर होल्डिंग बढ़ा रहे थे, उस समय म्यूचुअल फंड शेयरों को बेच रहे थे
- जुलाई के शुरू में शेयर का भाव 1,737 रुपए था जो 27 जुलाई को 2,198 रुपए पर पहुंच गया
- तब से यह शेयर इसी भाव के आस पास चल रहा है। एक बार यह 2000 के नीचे भी चला गया था
जुलाई महीने में लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अब थम सा गया है। एक महीने से यह शेयर 2198 से 1899 रुपए के बीच कारोबार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि फिलहाल इस शेयर में वृद्धि के अवसर कम हैं। इसका संकेत इस बात से भी मिलता है कि जुलाई महीने में म्यूचुअल फंड हाउस ने 4,500 करोड़ रुपए के रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बेच दिए हैं।
टेलीकॉम और रिटेल पर फोकस
ऑयल से टेलीकॉम कंपनी बन चुकी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस समय टेलीकॉम और रिटेल के साथ-साथ ई-कॉमर्स पर फोकस कर रही है। एक ओर जहां टेलीकॉम में हिस्सेदारी बेच रही है तो दूसरी ओर रिटेल और ई-कॉमर्स में कंपनियों की हिस्सेदारी खरीद रही है। आंकड़े बताते हैं कि म्यूचुअल फंड हाउस ने जुलाई में इस कंपनी के 4,500 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।
जुलाई में 20 प्रतिशत बढ़ा था शेयर
जुलाई महीने की शुरुआत में यह शेयर 1,737 रुपए पर था। 27 जुलाई तक यह 2,198 रुपए के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था। इस आधार पर जुलाई महीने में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि देखी गई थी। हालांकि मार्च के निचले स्तर पर यह 867 रुपए था और उस आधार पर इस शेयर में ढाई गुना के करीब बढ़त देखी गई है। यह भी एक कारण है कि म्यूचुअल फंड हाउस ने कमाई के बाद शेयरों को बेच दिए हैं।
2 करोड़ से ज्यादा शेयरों की बिक्री
जून महीने में म्यूचुअल फंड हाउस के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 32.70 करोड़ शेयर थे। यह कुल शेयर का 4.84 प्रतिशत हिस्सा था। जबकि जुलाई के अंत तक म्यूचुअल फंड के पास शेयरों की संख्या घटकर 30.36 करोड़ रह गई। यानी यह 4.79 प्रतिशत हिस्सा था। हालांकि मुकेश अंबानी ने फंड हाउसों के उलट काम किया है। उनकी हिस्सेदारी कंपनी में बढ़कर 48 प्रतिशत हो गई जबकि म्यूचुअल फंड हिस्सेदारी घटाने में लगे थे।
टेलीकॉम में हिस्सेदारी बिक्री से बढ़ा शेयर का भाव
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में वृद्धि मूलरूप से इसकी टेलीकॉम कंपनी जियो में हिस्सेदारी बेचने से आई है। मुकेश अंबानी ने गूगल, फेसबुक सहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों को जियो की 25 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी बेची है। इसमें से 76 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश केवल गूगल और फेसबुक का रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि आरआईएल का शेयर अब अपने टॉप पर है और यहां से बहुत ज्यादा वृद्धि देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि अगर रिटेल में कुछ हलचल होती है तो फिर एक बार शेयर बढ़ सकता है।
0
