- Hindi News
- International
- Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll
वॉशिंगटनएक घंटा पहले
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मंगलवार को एयरफोर्स के सैनिक मास्क लगाए नजर आए। यहां पर कोरोना के चलते लॉकडाउन लगाया गया है।
- दुनिया में अब तक 7.78 लाख मौतें हुईं, 1.48 करोड़ लोग ठीक हुए
- अमेरिका में अब तक 56 लाख संक्रमित, जबकि 1.74 लाख मौतें हुईं
दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 21 लाख 20 हजार 963 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 475 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 78 हजार 883 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंगलवार को घोषणा की है कि देश में कोरोना की वैक्सीन बनाई जाएगी और सबको फ्री में दी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि वैक्सीन ऑस्ट्रेलिया की पहुंच में है।
पीएम मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने स्वीडिश-ब्रिटिश फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका से वैक्सीन की डील की थी। यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह वैक्सीन सफल होती है तो हम इसे खुद बनाएंगे और अपने 2.5 करोड़ नागरिकों को मुफ्त में देंगे।
10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 56,23,512 | 1,74,074 | 29,75,698 |
| ब्राजील | 33,63,235 | 1,08,654 | 24,78,494 |
| भारत | 27,52,272 | 52,846 | 20,23,731 |
| रूस | 9,32,493 | 15,872 | 7,42,628 |
| साउथ अफ्रीका | 5,89,886 | 11,982 |
4,77,671 |
| पेरू | 5,41,493 | 26,481 | 3,70,717 |
| मैक्सिको | 5,25,733 | 57,023 | 3,59,347 |
| कोलंबिया | 4,76,660 | 15,372 | 3,01,525 |
| चिली | 3,88,855 | 10,546 | 3,62,440 |
| स्पेन | 3,82,142 | 28,646 | उपलब्ध नहीं |
एशिया पैसिफिक एरिया में बढ़ा कोरोना
अपडेट्स…
- साउथ अफ्रीका इसी हफ्ते से 2000 वॉलंटियर पर अमेरिका की कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करेगा। एनवीएक्स-सीओवी2373 नाम की इस वैक्सीन को बॉयोटेक कंपनी नोवावैक्स ने बनाया है।
- यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यहां पिछले दो हफ्ते में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। देश में कुल संक्रमितों के संख्या 64 हजार से ज्यादा है और 366 लोगों की मौत हो चुकी है।
- अमेरिका के पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के डाइरेक्टर कैरिसा इटेन ने बताया कि दुनिया के कुल मामलों के 64% मामले अमेरिका महाद्वीप से आए हैं। यहां दुनिया की 13% आबादी रहती है। नार्थ और साउथ अमेरिका में कुल चार लाख लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
पाकिस्तान: वैक्सीन का फेज-3 का ट्रायल शुरू
पाकिस्तान में चीन की वैक्सीन का फेज-3 का ट्रायल शुरू हो चुका है। इस वैक्सीन को चीन की फार्मा कंपनी कैनसिनो बॉयो और बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी (बीआईबी) ने डेवलप किया है। कराची में 200 वॉलंटियरों पर 56 दिन तक परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान उनको तीन बार डोज दी जाएगी। इस वैक्सीन का नाम एडीनोवायरस टाइप 5 वेक्टर (एडी5-एसीओवी) है। पाकिस्तान के ड्रग रेगुलेटर ने ट्रायल की अनुमति दे दी है। कहा गया है कि इसी वैक्सीन का चीन, रूस, चिली, अर्जेंटीना और सऊदी अरब में भी ट्रायल शुरू किया गया है।

पाकिस्तान में लॉकडाउन में छूट के बाद कराची में बाइक पर मास्क लगाए जाता एक परिवार।
20 से 40 साल की उम्र के लोग संक्रमित हो रहे: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर में 20 से 40 साल की उम्र के लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ)के पश्चिम-प्रशांत क्षेत्र के डायरेक्टर ताकेशी कसई ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि इनमें से कई लोगों को यह पता तक नहीं है कि वे संक्रमित हो चुके हैं।
अब संक्रमण ऐसे देशों में फैल रहा है जहां पहले यह काबू में आ चुका था। कई देशों को दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा है।
अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रम्प का न्यूजीलैंड पर तंज
न्यूजीलैंड में दोबारा संक्रमण फैलने के 6 दिन बाद सोमवार को 9 नए मामले आए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “उन्होंने संक्रमण को रोका और वे ऐसा करते रहे। क्योंकि, वे मुझे कुछ दिखाना चाहते थे। लेकिन, अब वहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।” न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इस पर कहा कि ट्रम्प का दावा गलत है। हमारे देश के संक्रमण के मामलों की तुलना अमेरिका से नहीं की जा सकती।

अमेरिका के यूनिवसिर्टी ऑफ साउथ फ्लोरिडा में सोमवार को हुए एक सर्वे में शामिल होने आई महिला। देश में संक्रमण का आंकड़ा 56 लाख के पार हो गया है।
स्पेन: चार नए इलाकों में पाबंदियां लगाई गईं
स्पेन ने सोमवार को चार नए इलाकों में पाबंदियां लगाने का ऐलान किया। इनमें अंडलूसिया, गैलिसिया, कैंटाब्रिया और कैस्टिला शामिल हैं। ये देश के घनी आबादी वाले इलाके हैं। देश में दो महीने पहले टूरिस्ट को आने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद हर दिन 100 से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार मैलोर्का और इबिजा में पूल पार्टी पर रोक लगाने पर भी विचार कर रही है।

स्पेन के मैड्रिड में सोमवार को एक टेस्टिंग सेंटर पर महिला का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं।
ब्रिटेन: मिठाई फैक्ट्री के 72 कर्मी संक्रमित
सोमवार को इंग्लैंड में एक मिठाई फैक्ट्री में काम करने वाले 72 कर्मी संक्रमित मिले। यहां 1600 लोग काम करते हैं। अब लोकल काउंसिल फैक्ट्री मैनेजमेंट के साथ मिलकर सभी स्टाफ का टेस्ट करवाएगा। 7 अगस्त को इस फैक्ट्री में पहला मामला सामने आया था। देश में अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 41 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

ब्रिटेन के इंग्लैंड स्थित इसी फैक्ट्री में 70 से ज्यादा कर्मी संक्रमित मिले हैं। अब यहां काम करने वाले सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।
रूस: 24 घंटे में 4748 नए मामले
रूस में पिछले 24 घंटे में 4748 संक्रमित मिले हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 9 लाख से ज्यादा हो गई है और 15 हजार से ज्यादा की जान गई है। इस बीच रूस के ऊर्जा मंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने कहा है कि वे ओपेक (ऑर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीस) के मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। नोवाक अप्रैल में संक्रमित पाए गए थे।

रूस की राजधानी मॉस्को की एक टेस्टिंग सेंटर पर सोमवार को एक महिला का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
ओमान: टूरिस्ट्स को आने की मंजूरी
ओमान सरकार ने देश में टूरिस्ट्स को आने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, जिम और स्वीमिंग पूल खोलने का भी फैसला किया है। यह सारे नियम मंगलवार से लागू होंगे। देश में अब तक 83 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 588 लोगों की जान गई है।
नाइजीरिया: इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मंजूरी
नाइजीरिया ने 29 अगस्त से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने की मंजूरी दी है। देश के एविएशन मिनिस्टर हदी सिरिका ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू उड़ानें भी शुरू होंगी। इसकी शुरुआत लैगोस और अबूजा से होगी। प्रोटोकॉल और नियमों के बारे में जल्द बताया जाएगा।
माल्टा: बार और नाइटक्लब बंद किए गए
माल्टा सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए बार और नाइट क्लब दोबारा बंद कराने का फैसला किया है। नए नियम बुधवार से लागू होंगे। खेल से जुड़े जगहों और सोशल क्लबों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। एक जगह पर 15 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी होगी। हालांकि, रेस्टोरेंट और दुकानें खुली रह सकती हैं।