Parliamentary committee summoned officials of the Ministry of External Affairs for floods, spoke to Nepal and sought information about the action taken so far | बाढ़ को लेकर संसदीय समिति ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को किया तलब, नेपाल से बात और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Parliamentary Committee Summoned Officials Of The Ministry Of External Affairs For Floods, Spoke To Nepal And Sought Information About The Action Taken So Far

पटना5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में बाढ़ की वजह से 80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, फाइल फोटो।

  • समिति ने बिहार, असम और केरल में बाढ़ के हालात को लेकर बैठक की

जल संसाधन मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति ने बिहार की बाढ़ समस्या को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक बुलायी है। नेपाल के साथ बाढ़ प्रबंधन के मसले पर विदेश मंत्रालय किस तरह की पहल कर सकता है इस बाबत संसदीय समिति जानकारी लेगी। इसके अलावा आगे आने वाले दिनों में नीति आयोग के अधिकारियों की बैठक भी संसदीय समिति बुला सकती है। इस संसदीय समिति के अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जयसवाल हैं।

दरअसल, संसदीय समिति ने बिहार, असम और केरल में बाढ़ के हालात को लेकर एक बैठक बुलाई थी। इस समिति में बिहार सरकार के अधिकारी भी शामिल हुए बिहार की तरफ से अधिकारियों ने समिति के सामने एक प्रेजेंटेशन भी दिया। इस प्रेजेंटेशन में नेपाल से आने वाली नदियों और बिहार की भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल से आने वाली नदियों की वजह से बिहार में हर साल बाढ़ की आपदा आती है।

अधिकारियों से समिति में शामिल सांसदों ने बिहार के अधिकारियों से बाढ़ से निपटने के लिए अपनी तरफ से की गयी तैयारियों की जानकारी ली। बिहार में तटबंध के टूटने का कारण भी समिति ने अधिकारियों से पूछा। साथ ही साथ सुझाव भी दिया कि नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में तटबंधों को मजबूत बनाया जाए। समिति ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि तटबंध मेंटेनेंस के काम की निगरानी किस स्तर से की जाती है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

The Kapil Sharma Show: Singer Mika and the cast of Your Honor to grace the show : Bollywood News

Tue Aug 18 , 2020
This weekend promises to be fun unlimited on The Kapil Sharma Show. Singer Mika will be joining in the team of The Kapil Sharma Show. In his his inimitable style he has a straight faced answer ready for Kapil’s questions and Kammo bua’s banter in all wittiness. Also look out […]

Breaking News

Recent Posts