लक्ष्मणगढ़12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- लक्ष्मणगढ़ में खटीक समाज का पहला प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
खटीक समाज का पहला प्रतिभा सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर लगा। इसमें समाज की 100 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लगाए गए रक्तदान शिविर में 135 युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। इसमें महिलाओं व युवतियों ने भी भागीदारी निभाई। ऑल इंडिया खटीक फेडरेशन के अध्यक्ष नरेश दायमा ने बताया कि स्थानीय ब्रह्मानंद जी आश्रम के महंत जगदीश्वरानंद महाराज के सानिध्य में ऑल इंडिया खटीक फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी पीडी बेनीवाल, संभाग प्रभारी डॉ. हंसराज चौहान, सीकर जिलाध्यक्ष महेश प्रताप सामरिया, जयपुर युवा
मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश नावरिया, गिन्नाराम चौहान, संत नरेंद्रदास, चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने, कुरीतियों को त्यागने, सामाजिक एकता, बेटियों को भी बेटों के बराबर अवसर प्रदान करने पर बल दिया। अध्यक्ष नरेश दायमा ने बताया कि सरकारी एडवाइजरी व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए सुबह सवा आठ बजे शुरू हुआ समारोह शाम आठ बजे तक चला। शिविर में 135 लोगों ने रक्तदान किया।
0
