BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 19 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद, जी एंटरटेनमेंट में 14% और गेल के शेयर में 5% का उछाल रहा

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 19 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई 0.22% ऊपर 38,614 अंकों पर बंद
  • निफ्टी 0.3% ऊपर 11,419 अंकों पर रहा

बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 199.57 अंक और निफ्टी 66.8 पॉइंट ऊपर खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 177.24 अंक तक और निफ्टी 58 पॉइंट तक नीचे गिरा। कारोबार के अंत में बीएसई 86.47 अंक या 0.22% ऊपर 38,614.79 पर और निफ्टी 34.35 पॉइंट या 0.3% ऊपर 11,419.70 पर बंद हुआ। आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में % का उछाल रहा। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 22 अंक ऊपर और निफ्टी 11 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।

आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनी LTP बढ़त बढ़त (%)
जी एंटरटेनमेंट 198.40 24.45 14.06
गेल 101.80 4.85 5.00
टेक महिंद्रा 729.00 15.95 2.24
भारती एयरटेल 536.00 9.70 1.84
मारुती 6,999.45 106.35

1.54

आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनी LTP गिरावट बढ़त (%)
बजाज ऑटो 3,067.50 37.30 1.20
ओएनजीसी 79.70 0.95 1.18
नेस्ले इंडिया 16,370.00 184.60 1.12
कोटक बैंक 1,354.10 15.25 1.11
ब्रिटानिया 3,876.00 38.30 0.98

बीएसई पर करीब 33 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 154 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,954 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,794 कंपनियों के शेयर बढ़त में 994 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 186 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 53 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 440 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 203 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 66.84 अंक नीचे 27,778.10 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 0.98 फीसदी बढ़त के साथ 110.46 अंक ऊपर 11,399.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.23 फीसदी बढ़त के साथ 7.79 पॉइंट ऊपर 3,389.78 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 10.38 अंक ऊपर 3,440.71 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 2% और गेल के शेयर में 3% की बढ़त है।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27,66,626 हो गई है। इनमें 6,76,383 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,36,703 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 53,015 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,306,538 हो चुकी है। इनमें 784,353 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 175,074 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 86.47अंक ऊपर 38,614.79 अंकों पर और निफ्टी 34.35 पॉइंट ऊपर 11,419.70 पर बंद हुआ।

03:33 PM जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 14 फीसदी तक की बढ़त है।

11:50 AM एसबीआई के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

11:17 AM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल 15 कंपनियों में से 13 में बढ़त औऱ 2 में गिरावट है। अशोक लेलैंड के शेयर में 1.83 फीसदी की बढ़त है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने बेरोजगारी के आँकड़े से संबंधित ताजा रिपोर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 16 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह तक भारत में बेरोजगारी का आंकड़ा 9.1% हो गया है। जो पिछले 9 सप्ताह के सबसे ऊपरी स्तर पर है। यह आंकड़ा जुलाई (7.43%) महीने के आंकड़ों से भी अधिक है।

10:14 AM इमामी लिमिटेड के शेयर में 1.26 फीसदी की बढ़त है।

09:57 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 22 के शेयरों में बढ़त और 8 में गिरावट है। सरकारी बैंक एसबीआई के शेयर में सबसे ज्यादा 1.56 फीसदी की बढ़त है।

09:50 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 कंपनियों में से 8 बैंकों के शेयर में बढ़त और 2 में गिरावट है। फेडरल बैंक के शेयर में 3 फीसदी तक की बढ़त है।

09:39 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 लूजर; एचसीएल के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

जुलाई महीने में लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अब थम सा गया है। एक महीने से यह शेयर 2198 से 1899 रुपए के बीच कारोबार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि फिलहाल इस शेयर में वृद्धि के अवसर कम हैं। इसका संकेत इस बात से भी मिलता है कि जुलाई महीने में म्यूचुअल फंड हाउस ने 4,500 करोड़ रुपए के रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बेच दिए हैं।

09:36 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; एसबीआई के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:29 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर में बढ़त है।

अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है, तब आज का दिन आपके लिए किसी बेहद खास है। जी हां, आज वर्ड फोटोग्राफी डे है। फोटोग्राफी की शुरुआत आज से 181 साल पहले 1839 में हुई थी। 9 जनवरी, 1839 को जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर नाम के 2 वैज्ञानिकों ने डॉगोरोटाइप प्रक्रिया का आविष्कार किया था। 181 साल के दौरान फोटोग्राफी और टेक्नोलॉजी दोनों का स्तर पूरी तरह बदल चुका है।

09:26 AM आज बीएसई के सभी 32 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं।

09:15 AM बीएसई 255.24 अंक ऊपर 38,783.56 अंकों पर और निफ्टी 60.30 पॉइंट ऊपर 11,445.65 अंकों पर खुला।

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mauritius India | Indian Captain Sunil Kumar Nandeshwar Detained By Mauritius Police From Japanese Ship MV Wakashio | जापानी कार्गो के भारतीय कैप्टन पर जहाज को खतरे में डालने का आरोप, दावा- बर्थडे पार्टी के लिए वे शिप को तट के करीब लाए

Wed Aug 19 , 2020
Hindi News International Mauritius India | Indian Captain Sunil Kumar Nandeshwar Detained By Mauritius Police From Japanese Ship MV Wakashio पोर्ट लुइसएक घंटा पहले कॉपी लिंक मॉरिशस के समुद्री तट पर फंसा कच्चे तेल से लदा जापानी कार्गो शिप एमवी वकाशियो बीते हफ्ते दो टुकड़ों में टूट गया था। इसके […]

Breaking News

Recent Posts