- Hindi News
- Local
- Bihar
- Martyr Jawan Lavkush Sharma, Who Merged In Panchatatva, 7 year old Son, Cremated With State Honors
जहानाबाद/सासाराम21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।
- सासाराम में शहीद जवान खुर्शीद खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया
- सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला में शहीद हुए थे बिहार के दो जवान
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान लवकुश शर्मा का जहानाबाद स्थित पैतृक गांव अईरा में बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जवान को अंतिम विदाई के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। उस वक्त पूरा माहौल गमगीन हो गया जब शहीद जवान की पत्नी ने अपने पति को अंतिम सलामी दी। सात साल के बेटे के मुखाग्नि देते ही लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों ने इस मौके पर भारत माता की जय के नारे भी लगाए और कहा कि लवकुश हमारे दिलों में हमेशा के लिए अमर रहेंगे।

हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद जवान को अंतिम विदाई दी।
उधर, आतंकियों के हमले में सासाराम के जवान खुर्शीद खान का अंतिम संस्कार मंगलवार देर रात ही कर दिया गया। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। सासाराम के पैतृक गांव में जवान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इससे पहले मंगलवार देर शाम बारामुला में शहीद हुए बिहार के दोनों जवान का शव पटना एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विशेष वाहन से दोनों जवानों का शव उनके पैतृक गांव भेजा गया। सोमवार को बारामुला जिले के क्रेइरी इलाके में आतंकियों के हमले में दोनों जवान शहीद हो गए थे। बिहार सरकार ने शहीद जवान के परिजनों को 36-36 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
0