- Hindi News
- Local
- Bihar
- DM Of Flood Affected Areas Will Be Able To Buy New Boat, Can Take Help Of Drone, Sushil Modi Said
पटना35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा कर रहे हैं।
- मोदी ने की मुजफ्फरपुर के 11 प्रखंडों की 132 पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा
- उप मुख्यमंत्री ने डीएम को सामुदायिक किचन, सरकारी नावों की संख्या बढ़ाने, और सूखा राशन के वितरण को तेज करने के आदेश दिए
राज्य सरकार ने नई नाव की खरीद पर लगी रोक को हटाते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को विशेष परिस्थिति में नई नाव खरीदने और सुदूरवर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद लेने की अनुमति दी है। यह जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कहा कि ड्रोन के इस्तेमाल से बाढ़ में किसी के फंसे होने की स्थिति और उसके सही लोकेशन को जानने में सहूलियत होगी।
रविवार को उपमुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले के 11 प्रखंडों की 132 पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं व बोचहा की विधायक बेबी कुमारी तथा औराई के पूर्व विधायक रामसूरत राय के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान मोदी ने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी को सामुदायिक किचन व सरकारी नावों की संख्या बढ़ाने, पॉलिथीन शीट व सूखा राशन के वितरण को तेज करने के लिए कहा।
इसके पहले समीक्षा के दौरान कार्यकताओं ने बताया कि मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 70 सामुदायिक किचन तथा 150 नाव संचालित की जा रही है। अब तक 20 हजार पॉलिथीन शीट का वितरण किया गया है। मगर प्रभावितों की संख्या के मद्देनजर नावों की संख्या बढ़ाने व पॉलिथीन शीट का और अधिक वितरण करने की जरूरत है।
0
