Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | अमेरिकी साइंटिस्ट एंथनी फॉसी बोले- हम किसी को जबरन वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, पहले कभी भी टीके को लेकर मजबूर नहीं किया; दुनिया में अब तक 2.25 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुधवार को आर्मी नेशनल गार्ड्स को ट्रेनिंग देते हेल्थ डिपार्टमेंट का स्टाफ। देश में अब तक 1.76 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

  • दुनिया में अब तक 7.90 लाख मौतें हुईं, 1.53 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 57 लाख संक्रमित, 1.76 लाख लोगों की मौत हुई

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 25 लाख 77 हजार 398 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 53 लाख 851 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 90 हजार 964 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिकी साइंटिस्ट और देश की कोरोना टास्क फोर्स के मेंबर एंथनी फॉसी ने कहा है कि अमेरिका के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना जरूरी नहीं होगा। हमें टीका जरूरी करना और किसी को जबरन इसे लगवाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हमने पहले कभी भी किसी टीके को लेकर ऐसा नहीं किया।

हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर लोकल एडमिनिस्ट्रेशन चाहे तो बच्चों या संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इसे जरूरी कर सकता है। उन्होंने बुधवार को जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह बात कही। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा था कि कोरोना का टीका तैयार होने पर इसे देश के सभी लोगों के लिए जरूरी किया जाएगा।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 57,00,931 1,76,337 30,62,331
ब्राजील 34,60,413 1,11,189 26,15,254
भारत 28,35,822 53,994 20,96,068
रूस 9,37,321 15,989 7,49,423
साउथ अफ्रीका

5,96,060

12,423

4,91,443

पेरू 5,58,420 26,834 3,77,453
मैक्सिको 5,37,031 58,481 3,67,537
कोलंबिया

5,02,178

15,979 3,26,298
चिली 3,90,037 10,578 3,64,285
स्पेन 3,87,985 28,797 उपलब्ध नहीं

ईरान: मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार
ईरान में मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। यह पश्चिम एशिया के किसी भी देश में संक्रमण से मौतों की सबसे ज्यादा संख्या है। बढ़ती महामारी के बीच देश में यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम कराने की इजाजत दे दी गई है। इसमें लाखों स्टूडेंट्स शामिल होंगे। मध्यपूर्व के देशों में ईरान में ही सबसे पहले संक्रमण के मामले सामने आए थे। देश में अब तक 3 लाख 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

ब्राजील: 24 घंटे में 49 हजार से ज्यादा मामले
ब्राजील में 24 घंटे में 49 हजार 298 मामले सामने आए हैं और 1212 मौतें हुई हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख 56 हजार 652 हो गया है। यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख 11 हजार 100 हो गया है। हालांकि ब्राजील के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 15 जुलाई के बाद से देश में संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आई है। संक्रमण के मामले भी पहले की तुलना में कम हुए हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

COVID-19 and Hurricane Season Could Be Deadly Mix

Thu Aug 20 , 2020
Latest Prevention & Wellness News By Dennis ThompsonHealthDay Reporter WEDNESDAY, Aug. 19, 2020 (HealthDay News) A hurricane is bearing down on your coastal community, bringing with it deadly storm surge flooding and airborne debris propelled by high winds. But this year there’s another killer lurking about — the […]

Breaking News

Recent Posts