The victim, who was sold from Jharkhand to Delhi at the age of 9, said – I was gang raped, the person of the village was lured to Delhi. | 9 साल की उम्र में झारखंड से दिल्ली बेची गई पीड़िता बोली- मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ, गांव का व्यक्ति बहला फुसलाकर दिल्ली लाया था

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • The Victim, Who Was Sold From Jharkhand To Delhi At The Age Of 9, Said I Was Gang Raped, The Person Of The Village Was Lured To Delhi.

नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।

  • डीसीडब्ल्यू ने पुलिस के साथ पीड़िता को कराया रेस्क्यू
  • लड़की, घरेलू नौकरानी का करवाया जाता रहा काम

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने झारखंड से 9 वर्ष की उम्र में दिल्ली बेची गई लड़की को रेस्क्यू करवाया। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसको गांव का एक व्यक्ति बहला फुसलाकर गांव से दिल्ली ले आया था। यहां पर अलग-अलग जगह रखा गया। इस बीच उससे घरेलू सहायिका का काम कराया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई। जिसके बाद उसे सुरक्षित शेल्टर होम में रखवा दिया गया। इस मामले में राजेन्द्र नगर थाने में सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आयोग की तरफ से बताया गया कि पीड़िता का पिता बता एक शख्स ने नीलम नाम की महिला के पास उसकी बेटी के होने की शिकायत की। टीम ने लड़की के पिता को लेकर बताए गए पते पर पहुंची तो नीलम ने बताया कि कुछ दिन पहले वो लड़की को रोहिणी सेक्टर-11 से लेकर आई थी, लेकिन उसने अब उसे मोती नगर स्थित एक एनजीओ में सुरक्षित रखने की बात कही। वकील ने बताया कि उसने लड़की की काउंसलिंग की है और उसके लिखित बयान भी लिए है। उसके अनुसार लड़की ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात बताई थी।

जब टीम ने उससे पूछा कि उसने ये जानकारी पुलिस या महिला आयोग को क्यों नहीं दी तो वो जवाब नहीं दे पायी। न्यू राजेन्द्र नगर के पते से लड़की को रेस्क्यू किया गया। वहां लड़की को घरेलू सहायिका का कार्य करवाया जा रहा था। लड़की को अपनी उम्र भी ठीक से नहीं पता और उसने अपने पिता को भी पहचानने से इंकार कर दिया।

पीड़िता ने बताई आपबीती
आयोग की तरफ से बताया गया कि लड़की ने काउंसलिंग मे बताया कि उसको गांव का ही एक व्यक्ति बहला फुसलाकर दिल्ली ले आया था। और चंपा नाम की महिला के यहां रखवा दिया। पीड़िता ने बताया कि चंपा के यहां उसके साथ कई लड़कों ने दुष्कर्म किया। जिनमें से कुछ का नाम उसने अपने बयान में भी बताए। पीड़िता के अनुसार रोहिणी सेक्टर-11 में भी 1 साल पहले उसके साथ एक शुभम नाम के व्यक्ति और उस घर में रखवाने वाले व्यक्ति जोसेफ ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata Metro Rail: ফোন নেই? তাতেও মিলবে মেট্রোর পাস - even if you don't have a smartphone you can book metro tickets

Mon Sep 7 , 2020
কুবলয় বন্দ্যোপাধ্যায় দরকার নেই স্মার্টফোনের। এমনকী ফোন না-থাকলেও মেট্রো রেলে চড়তে কোনও সমস্যা হবে না যাত্রীদের। কলকাতা মেট্রোয় সওয়ার হওয়ার জন্য প্রয়োজনীয় ‘অনুমতিপত্র’ বা ই-পাস পেতে গেলে যে বিশেষ লিঙ্কের প্রয়োজন, সেটি কোনও ফোন না-থাকলেও পেতে সমস্যা হবে না বলে আশ্বাস দিচ্ছেন এই ব্যবস্থার নির্মাতা সঞ্জয় চট্টোপাধ্যায়। তাঁর বক্তব্য, কোনও […]

Breaking News

Recent Posts