Alexei Navalny Poisoned Update | Russian Opposition Politician Alexei Navalny Health Condition Today Latest News Updates | पुतिन के कट्टर आलोचक रहे विपक्षी नेता अलेक्सी नवाल्नी वेंटीलेटर पर; प्लेन में अचानक तबीयत बिगड़ी, चाय में जहर दिए जाने का शक

  • Hindi News
  • International
  • Alexei Navalny Poisoned Update | Russian Opposition Politician Alexei Navalny Health Condition Today Latest News Updates

मॉस्को14 मिनट पहले

नवाल्नी ओमस्क के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स उनकी हालत नाजुक बता रहे हैं, लेकिन तबीयत बिगड़ने की साफ वजह नहीं बताई। (फाइल फोटो)

  • 44 साल के नवाल्नी की तबीयत गुरुवार को साइबेरिया से मॉस्को लौटते वक्त प्लेन में बिगड़ गई
  • नवाल्नी को ओमस्क में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

रूस की राजनीति के अहम किरदारों में शुमार और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक रहे विपक्षी नेता अलेक्सी नवाल्नी की हालत नाजुक है। साइबेरिया से मॉस्को लौटने के दौरान गुरुवार को प्लेन में 44 साल के नवाल्नी की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद प्लेन की ओमस्क में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और नवाल्नी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी प्रेस सेक्रेटरी किरा यार्मिश को शक है कि नवाल्नी को किसी ने चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। यार्मिश ने बताया कि तबीयत बिगड़ने से पहले नवाल्नी ने सिर्फ चाय पी थी।

यार्मिश ने ट्वीट किया, “नवाल्नी को पिछले साल जेल में भी जहर देने की कोशिश हुई थी। इस बार भी उनके साथ ऐसा ही किया गया। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर का कहना है कि हालत गंभीर है। हालांकि, उनके बीमार होने की वजहों के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।

प्लेन में बैठने से पहले ठीक थे नवाल्नी
प्लेन में नवाल्नी के साथ मौजूद रहे पैसेंजर पैवेल लेबडेव ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि सफर शुरू होने से पहले तक नवाल्नी बिल्कुल ठीक थे। वे फ्लाइट टेक ऑफ होने के कुछ देर बाद टॉयलेट गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब उन्हें टॉयलेट से निकाला गया तो वे दर्द में तड़प रहे थे। पैवेल लैबडेव ने एयरपोर्ट के कैफे में नवाल्नी के साथ चाय पीते हुए अपनी फोटो भी पोस्ट की है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के लिए जाने जाते हैं
वे पुतिन के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 2018 में पुतिन के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए नॉमिनेशन भी फाइल किया था। हालांकि, धोखाधड़ी के मामले की वजह से उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई थी। नवाल्नी ने आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ बोलने की वजह से उन पर आरोप लगाए गए।

आप रूस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1 . बीते साल पुतिन की कमाई में 11 लाख रु. से ज्यादा का इजाफा हुआ, अब उनकी सालाना आमदनी 1 करोड़ के करीब

2 . रूस और चीन के वैक्सीन अप्रूव हुए; भारतीय वैक्सीन को क्यों लग रही है देर; हमें कब से मिलने लगेगा वैक्सीन?

3 . राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को वैक्सीन देने के बाद शरीर का तापमान गिरा, काफी संख्या में एंटीबॉडीज बनीं; वैक्सीन की पहली आधिकारिक तस्वीर सामने आई

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

১০৫ কিলোমিটার সাইকেল চালিয়ে ছেলেকে পরীক্ষা কেন্দ্রে পৌঁছে দিলেন বাবা

Thu Aug 20 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন:  হার না মানার পণ নিয়ে লড়লে কোনও বাধাই বাধা নয়। ফের সে কথা অক্ষরে অক্ষরে বুঝিয়ে দিলেন মধ্য প্রদেশের শোভারাম। ১০৫ কিলোমিটার সাইকেল চালিয়ে ছেলেকে পৌঁছে দিলেন পরীক্ষা কেন্দ্রে। ধর জেলার বায়াদিপুরা অঞ্চলের আদিবাসী শোভারাম। ছেলের পরীক্ষা কেন্দ্র ছিল ভোজ গার্লস হাই স্কুল। বাড়ি থেকে একশোর বেশি কিলোমিটারের […]

Breaking News

Recent Posts