Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी संक्रमित, यहां अब तक 4573 मौतें ; दुनिया में अब तक 1.10 करोड़ संक्रमित

  • दुनियाभर में अब तक 5.24 लाख लोगों की जान जा चुकी है, 61.74 लाख लोग ठीक हुए हैं
  • सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 28.37 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 31 हजार 485 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 07:03 PM IST

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 10 लाख 17 हजार 144 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 लाख 74 हजार 823 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 24 हजार 751 लोगों की मौत हो गई है। कोलंबिया में एक दिन में 171 लोगों की जान गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुरैशी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कोरोनावायरस को अधिक सर्तक रहने के लिए कहा है। अपनी पार्टी की बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वायरस से निपटने में ढील की तो इसे बहुत बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। तीन महीने में यह दूसरी बार है जब किम जोंग उन ने कोरोना को लेकर चेतावनी दी है।वहीं, कोलंबिया में एक दिन में 171 लोगों की जान गई है। महामारी की शुरुआत के बाद से यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 28,37,237 1,31,485 11,91,306
ब्राजील 15,01,353 61,990 9,16,147
रूस  6,67,883 9,859 4,37,893
भारत 6,28,205 18,241 3,80,374
स्पेन 2,97,183 28,368 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,92,004 10,045 1,82,097
चिली 2,84,541 5,920 2,49,247
ब्रिटेन 2,83,757 43,995 उपलब्ध नहीं
इटली 2,40,961 34,818 1,91,083
मैक्सिको 2,38,511 29,189 1,42,593

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: 24 घंटे में रिकॉर्ड 55 हजार नए मामलों की पुष्टि

अमेरिका में 24 घंटे में 55 हजार संक्रमित मिले हैं। यह हर दिन सामने आने वाले मामलों में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1.31 लाख से ज्यादा मौते हो चुकी हैं। 

  • फ्लोरिडा के मियामी-डाडे काउंटी में एक 11 साल के लड़के की कोरोनावायरस से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना से मरने वाला यह सबसे कम उम्र का है। इससे पहले भी 16 साल की लड़की और 17 साल के बच्चे की जान जा चुकी है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 69 हजार 106 हो गई है।

पाकिस्तान: अमेरिका ने 100 वेंटीलेटर भेजे
कोरोना की लड़ाई में पाकिस्तान की  मदद करने के लिए अमेरिका ने 100 वेंटिलेटर भेजे हैं। इसकी कुल कीमत 30 लाख डालर (करीब 22 करोड़ रुपये) है। पाकिस्तान में कोरोना के कुल 2.23 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। यहां 4573 लोगों की वायरस से जान जा चुकी है। 

चीन: 5 नए मामले मिले

चीन में गुरुवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन केस विदेशी नागरिकों में मिले, जबकि दो घरेलू मामले हैं। देश में एक भी मौत नहीं हुई है। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, चार बिना लक्षण वाले मरीज भी मिले हैं। देश में अब तक 83,542 केस मिल चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की जान जा चुकी है।

यह फोटो चीन के नानजिंग जिले की है। यहां के एक बाजार में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की एक स्टाफ कोरोना की जांच के लिए मछली का स्वैब सैंपल ले रही है।

ब्राजील: 24 घंटे में 48 हजार से ज्यादा मामले

ब्राजील में अब तक 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां 24 घंटे में 48 हजार 105 नए मरीज मिले हैं और 1252 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में मरने वालों की संख्या 61 हजार 990 हो चुकी है। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर के एक अस्पताल में कोरोना मरीज का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी।

नॉर्थ कोरिया: संक्रमण का एक भी मामला नहीं

नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कोरोनावायरस को अधिक सर्तक रहने के लिए कहा है। अपनी पार्टी की बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वायरस से निपटने में ढील की तो इसे बहुत बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। तीन महीने में यह दूसरी बार है जब किम जोंग उन ने कोरोना को लेकर चेतावनी दी है। किम ने अधिकारियों में वायरस को लेकर सतर्क न रहने पर कड़ी फटकार लगाई। नॉर्थ कोरिया ने दावा किया है कि उसके यहां करोनावायरस से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है। 

पेरू: 10 हजार ज्यादा मौतें
पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1.82 लाख ठीक हो चुके हैं। यहां 17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।

पेरू में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। लोग यहां घर से बाहर निकल रहे हैं। यह दक्षिण अमेरिका में दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

मैक्सिको: एक दिन में 679 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी से 679 लोगों की मौत हो गई है और 6741 नए केस सामने आए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,189 हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.38 लाख हो गई है। एक दिन पहले यहां संक्रमण के 5681 नए मामले सामने आए थे और 741 लोगों की मौत हुई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Indian Army Brigadier, who tested positive for Covid-19, dies in Kolkata - india news

Fri Jul 3 , 2020
A brigadier of the Indian Army died in Kolkata on Thursday after testing positive for Covid-19, a few days ago. A senior official said that the brigadier was posted at the Eastern Command headquarters in Kolkata. After he tested positive for Covid-19, he was initially shifted to the military hospital […]

Breaking News

Recent Posts